फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   love jehad in lucknow

दानिश से देवेश बनकर की हिंदू लड़की से शादी, भेद खुला तो गला दबाकर मारना चाहा

Sat, 19 Feb 2022 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
love jehad in lucknow
लखनऊ। पारा इलाके में दानिश से देवेश बनकर एक आर्किटेक्ट ने हिंदू युवती से शादी की और जब भेद खुला तो पत्नी की हत्या की कोशिश की। पीड़िता ने थाने में गुहार लगाई तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पारा थाना इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि राजाजीपुरम सेक्टर सी निवासी दानिश को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। वह देवेश बनकर एक हिंदू लड़की से शादी करने के बाद पारा थाना क्षेत्र में मुन्नू खेड़ा में किराये के कमरे में रह रहा था। पीड़िता का आरोप है कि दानिश ने अपना धर्म छिपाकर सात साल पहले प्रेम विवाह किया। उससे एक छह साल की बेटी है। शादी के कुछ दिन बाद उसके मुस्लिम होने का पता चला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। भेद खुलने के बाद दानिश ने पहले तो घर से अलग रहकर अपने-अपने धर्म के हिसाब से रहने को कहा, लेकिन बाद में पूजा-पाठ का विरोध करने लगा। इसके बाद वह दूसरी युवती से निकाह करने की बात करने लगा और विरोध पर मारपीट करने लगा। साथ ही घर से बाहर जाने पर रोक लगा दी। बेटी और लोकलाज के चलते पीड़िता शांत रही। लेकिन 16 फरवरी को सोते समय उसने गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। पीड़िता किसी तरह बचकर दोस्तों की मदद से थाने पहुंची।
विज्ञापन

पढ़ाई के दौरान हुई थी दोस्ती
पुलिस के मुताबिक पीड़िता पढ़े लिखे घर से ताल्लुक रखती है। उसके पिता रिटायर्ड बैंक अधिकारी हैं। जब वह स्नातक की पढ़ाई कर रही थी, तभी उसकी दानिश से मुलाकात हुई थी। पीड़िता उसके आर्किटेक्ट होने और लाइफ स्टाइल को देख आकर्षित हो गई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। गर्भवती होने के बाद उसके दूसरे धर्म के होने की बात पता चली तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। आरोपी परिवार को खत्म करने की धमकी देकर उसको प्रताड़ित करने लगा। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के विषय में भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed