{"_id":"5d5f922b8ebc3e6c631ac546","slug":"love-couple-s-bodies-found-hanging-from-tree-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, ऑनर किलिंग की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, ऑनर किलिंग की आशंका
Fri, 23 Aug 2019 12:43 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से लटकते मिले शव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र के सराय कायस्थान गांव में शुक्रवार को पेड़ से फांसी के फंदे पर प्रेमी युगल के शव लटके मिले। सुबह के समय ग्रामीणों ने शवों को लटकते देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामला ऑनर किलिंग का बताया जा रहा है। ऐसी चर्चा है कि इन दोनों को मारकर पेड़ पर लटका दिया है।
पुलिस ने युवक की पहचान शिवम यादव पुत्र ओम चंद्र यादव निवासी सफदर गंज व लड़की की पहचान सोनी वर्मा पुत्री लालजी निवासी ठाकुरपुर गाजीपुर के रूप में की है।
शवों से कुछ दूर एक बिना नंबर के एक नई TVS मोटर साइकिल भी पुलिस को मिली है। घटना स्थल पर पहुंचे शिवम के पिता ने बताया कि वह कल दोपहर घर से निकला था। जब शाम तक घर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई, पर कही नहीं मिला।
विज्ञापन
थाना अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विवेक सिंह ने बताया कि यह हत्या या आत्महत्या इस बात की पूरी जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही पता चल सकेगी। पुलिस के मुताबिक, सफदरगंज थाना क्षेत्र के सराय कायस्थान गांव के पास अयोध्या हाईवे के किनारे प्रेमी युगल के शव पेड़ पर लटके मिले हैं।