थाने पहुंचकर बोले प्रेमी-प्रेमिका- हमारी शादी करवाओ वर्ना घरवाले मार डालेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के कैंट थाने में मंगलवार देर रात तक हंगामा होता रहा। यहां पहुंचे एक प्रेमी युगल ने पुलिस से शादी कराने की मांग कर रहा था। पुलिस जोड़े को अपने-अपने घर जाने के लिए दबाव बना रही थी। जोड़े बालिग थे। इसलिए वह अपनी बात पर डटें रहे।
जब बात नहीं बनी तो एक-एक कर पुलिसकर्मी वहां से खिसकने लगे। कैंट क्षेत्र के रहने वाला 26 वर्षीय युवक और 24 वर्षीय युवती देर रात करीब साढ़े नौ बजे थाने पहुंच गए। दोनों को देख पुलिसकर्मियों ने सोचा कि फरियादी होंगे।
कुछ देर तक बाहर ही बैठे रहे। इसके बाद एक पुलिसकर्मी ने उनसे आने का कारण पूछा। जोड़े ने बताया कि उन्हें इंस्पेक्टर साहब से मिलना है। कुछ देर इंतजार के बाद इंस्पेक्टर के सामने पेश हुए।
दोनों ने इंस्पेक्टर से कहा कि हम बालिग है। शादी करना चाहते हैं। तो इंस्पेक्टर ने जवाब दिया कि कोर्ट में जाकर शादी कर लो। इस पर दोनों थाने में ही शादी करने की बात कही।
परिवारीजनों से जान का खतरा बता, मांगी सुरक्षा
युवती ने बताया कि दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। दोनों के परिवार शादी के लिए राजी नहीं हो रहे है। दोनों घर से भागकर खुद की मर्जी से शादी करना चाहते हैं।
युवती ने पुलिस को बताया कि अगर वह वापस घर पर गई तो उसे और प्रेमी को परिवारीजन जान से मार देंगे। हमारी सुरक्षा पुलिस करे। रात करीब एक बजे तक थाने में जमे रहे। जो भी पुलिसकर्मी वहां से निकलता उससे अपनी शादी कराने की मांग करने लगते। जब युवती ने हंगामा शुरू कर दिया तो एक-एक कर पुलिसकर्मी थाना छोड़कर भागने लगे।
एसएसआई कैंट धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि काफी देर तक प्रेमी युगल को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वे नहीं माने। दोनों के पिता की मृत्यु हो चुकी है। दोनों की मां रेलवे में कर्मचारी हैं।
दोनों लखनऊ में क्लर्क के पद पर तैनात है। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ थाने पर बुलाया गया। देर रात तक दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। रात करीब एक बजे तक पंचायत चलती रही।