फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lottery will be held on 22nd and 23rd September in Saumitra Vihar Scheme located in Mohanlalganj, Lucknow

Lucknow: राजधानी में घर बनाने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी, सौमित्र विहार योजना में आज से लॉटरी का मौका

Mon, 22 Sep 2025 12:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Sep 2025 12:38 PM IST
सार

राजधानी में घर बनाने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है। यहां सौमित्र विहार योजना में 22 और 23 सिंतबर को लॉटरी का मौका है। आगे पढ़ें और जानें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
Lottery will be held on 22nd and 23rd September in Saumitra Vihar Scheme located in Mohanlalganj, Lucknow
आवास योजना। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजधानी लखनऊ में आवास विकास परिषद की मोहनलालगंज स्थित सौमित्र विहार योजना में 22 व 23 सितंबर को लॉटरी होगी। इसमें 1,122 प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा। ये लॉटरी उन किसानों और भूस्वामियों के लिए डाली जा रही है, जिन्होंने अपनी जमीन योजना के लिए आवास विकास को दी है। जमीन लैंड पूलिंग योजना के तहत ली गई है। इसके तहत ही किसानों को प्लॉट दिए जाएंगे।

विज्ञापन


योजना में जिन तीन गांवों की जमीन आई है, उनमें मोहारी कला, सिठौली कला और सिठौली खुर्द शामिल है। यहीं पर किसानों को उनकी जमीन के बदले 25 प्रतिशत विकसित जमीन दी जा रही है। कुल योजना 560 एकड़ की है, लेकिन पहले फेज में करीब 260 एकड़ विकसित की जाएगी। आवास विकास परिषद के उप आवास आयुक्त चंदन पटेल ने बताया कि योजना के लिए करीब 1,200 किसानों ने 130 एकड़ जमीन दी है। इन्हें प्लॉट देने के लिए लॉटरी सुबह 11 बजे शुरू होगी।

विज्ञापन

पंजीकरण दीपावली तक शुरू होगा

आवास विकास ने बीते साल सौमित्र विहार योजना को मंजूरी दी थी, लेकिन यह अब तक लॉन्च नहीं हो पाई है। पहले इसे महाकुंभ में लॉन्च करने की योजना थी, मगर जमीन का दाखिल खारिज न होने से रेरा से मंजूरी नहीं मिल पाई थी। अब यह प्रक्रिया पूरी हो गई है। इससे अब दीपावली तक पंजीकरण खुलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन इसकी लॉटरी

  • 22 सितंबर को 40.74 वर्ग मीटर, 60.59 वर्ग मीटर और 75 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के प्लॉटों की
  • 23 सितंबर को 122.23 वर्ग मीटर, 200 वर्ग मीटर और 300 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के प्लाॉटों की

आवास विकास परिषद के उप आवास आयुक्त चंदन पटेल ने बताया कि  जिन किसानों ने जमीन दी है, उन्हें अब परिषद प्लॉट आवंटित करेगा। इसके लिए सोमवार व मंगलवार को लॉटरी पड़ेगी। किसानों को जमीन देने के बाद योजना का पंजीकरण खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed