फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lottery process going on for selecting hajj yatri

यूपी से हज जाने वाले 29,851 यात्रियों की निकाली जा रही लॉटरी

Mon, 22 Jan 2018 03:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 Jan 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
lottery process going on for selecting hajj yatri
हज हाउस में कार्यक्रम की शुरुआत करते कमेटी के मेम्बर। - फोटो : amar ujala

यूपी से हज पर जाने वालों की लिस्ट लॉटरी से निकाली जा रही। सरोजनीनगर स्थित हज हाउस में कुर्रा (लॉटरी) का आयोजन कर प्रदेश के 29,851 हज यात्रियों का चयन किया जाएगा।  अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ व हज मंत्री लक्ष्मीनाराण चौधरी ने बटन दबाकर इसकी शुरुआत की।

विज्ञापन


गौरतलब है कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस बार प्रदेश के हज यात्रियों के लिए 29,851 सीटों का कोटा आवंटित किया है। यह बीते साल से 834 अधिक है। पिछले वर्ष 29, 017 सीटों का कोटा दिया गया था।
विज्ञापन


राज्य हज कमेटी सरोजनीनगर स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस में दोपहर 2 बजे लॉटरी निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसका उद्घाटन अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ व हज मंत्री लक्ष्मीनाराण चौधरी ने किया। कार्यक्रम में दोनों राज्य मंत्री मोहसिन रजा और बलदेव सिंह औलख भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें बिना लॉटरी के मिला मौका

lottery process going on for selecting hajj yatri
मालूम हो कि 70 साल या इससे ऊपर के 2,605 बुजुर्ग हज आवेदकों ने रिजर्व कैटेगरी ए में आवेदन किया था। इन्हें कुराअंदाजी (लॉटरी) में शामिल नहीं होना पड़ा। इसके अलावा बगैर महरम के चार के समूह में आवेदन करने वाली 45 साल से ऊपर की महिलाओं के 8 समूह भी चयनित किए जा चुके हैं। इन सभी 32 महिलाओं को भी लॉटरी में शामिल नहीं होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed