फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lottery fraud from Pakistan fraudulent amount deposited in 20 accounts

पाकिस्तान से लॉटरी फ्रॉडः 20 खातों में जमा कराई फर्जीवाड़े की रकम

Sun, 01 Dec 2019 03:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 Dec 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
Lottery fraud from Pakistan fraudulent amount deposited in 20 accounts
fraud

पाकिस्तान से हो रहे लाटरी फ्राड के आरोपियों के रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। आरोपियों ने अभी तक विभिन्न बैंकों में खुले 20 खातों की जानकारी दी है जिनमे फर्जीवाडा़ कर हासिल की गई रकम जमा कराई गई। इनमें से कुछ खाते यूपी के हैं तो कुछ बंगाल व बिहार के हैं।

विज्ञापन


एटीएस ने अफसरों ने संबंधित बैंकों से इन खातों में हुई लेन-देन की पूरी जानकारी मांगी है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान एटीएस ने जमा कराई गई रकम की कुछ रसीदें भी बरामद की हैं। यह रसीदें लगभग 15 लाख रुपयों को जमा किए जाने से संबंधित हैं। 
विज्ञापन


रकम कहां से आई और कहां गई यह पता करने में एटीएस को फिलहाल कामयाबी हासिल नहीं हो सकी है। इसका एक कारण यह है कि अधिकांश रकम एटीएम मशीनों के जरिए जमा की गई और दूसरा कारण यह कि बैंकों से खातों के बारे में अभी तक विस्तृत सूचना हासिल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएस को दोनों आरोपियों जय प्रकाश और धीरुद्दीन का तीन दिन का रिमांड हासिल हुआ था। रिमांड अवधि रविवार को समाप्त हो रही है जिसके बाद एटीएस इन दोनों को वापस जेल में दाखिल करा देगी। एटीएस के अफसरों को उम्मीद है कि आरोपियों को वापस भेजने से पहले उसे बैंक खातों की विस्तृत जानकारी हासिल हो जाएगी, जिसके बारे में पूछताछ की जा सकेगी।

अभी तक की पूछताछ में जो जानकारी सामने आई है उसको देखते हुए जांच एजेंसी को यह अंदेशा है कि जिन खातों में रकम जमा हुई उनमें कुछ फर्जी दस्तावेजों पर खोले गए। इसकी तस्दीक की जा रही है। तस्दीक होने की स्थिति में इन खातों को खोलने में मदद करने वाले बैंक कर्मियों की भूमिका भी तय की जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले दिनों एटीएस ने पाकिस्तान में बैठे जालसाज भारत में लोगों को सोशल मीडिया के जरिए लॉटरी की बड़ी रकम या गाड़ी निकलने का झांसा देकर जाल में फंसा रहे थे और उनसे विभिन्न खर्चों के नाम पर भारतीय खातों में पैसे जमा करा लिए जाने के मामले का खुलासा किया था। 


पता चला था कि जिन खातों में पैसे जमा कराए जाते थे, उसकी व्यवस्था जय प्रकाश और धीरुद्दीन करते थे। इसके बाद पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed