{"_id":"68b5e50cb8654e8fb0053b83","slug":"lottery-for-plots-of-anant-nagar-scheme-from-september-8-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1365210-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अनंत नगर योजना के भूखंडों की लॉटरी 8 सितंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अनंत नगर योजना के भूखंडों की लॉटरी 8 सितंबर से
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए की अनंत नगर (मोहान रोड) आवासीय योजना के भूखंडों की लॉटरी आठ से 10 सितंबर तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में होगी। योजना के 332 भूखंडों के लिए कुल 8568 लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। लॉटरी आवेदकों की मौजूदगी में होगी और उसका यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण भी होगा।
एलडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि अनंत नगर योजना में द्वितीय चरण में 11 जुलाई से 10 अगस्त तक पंजीकरण खोला गया था। उप सचिव माधवेश कुमार के मुताबिक, लाॅटरी तीन दिन तक चलेगी क्योंकि अलग-अलग आकार के भूखंड है और आवेदक भी ज्यादा हैं। ऐसे में प्लॉटों के आकार के आधार पर अलग-अलग दिन लाॅटरी निकाली जाएगी। किस दिन किस आकार के प्लाॅट की लाॅटरी होगी, इसकी सूचना जल्द जारी की जाएगी।