फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lottery for flats in Aishbagh Square and Park View Apartments

Lucknow News: ऐशबाग स्क्वॉयर व पार्क व्यू अपार्टमेंट के फ्लैटों की हुई लॉटरी

Sun, 17 May 2026 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Lottery for flats in Aishbagh Square and Park View Apartments
लखनऊ विकास प्राधिकरण।
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शनिवार को ऐशबाग स्क्वॉयर एवं पार्क व्यू अपार्टमेंट के 354 फ्लैटों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में आवेदकों के हाथों से ही लॉटरी की पर्चियां निकलवाई गईं। इसका प्रसारण यू-ट्यूब चैनल पर लाइव किया गया।
विज्ञापन


एलडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि बसंतकुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सामने पार्क व्यू अपार्टमेंट निर्मित किया जाएगा। इसमें थ्री बीएचके के फ्लैट्स के लिए 130 एवं थ्री बीएचके प्लस स्टडी श्रेणी के फ्लैटों के लिए 116 लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। इसके अलावा ऐशबाग में मिल रोड पर बनने वाले ऐशबाग स्क्वॉयर अपार्टमेंट के थ्री बीएचके प्लस सर्वेंट श्रेणी के फ्लैटों के लिए 108 लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण किया था। शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में लॉटरी के माध्यम से सभी आवेदकों को फ्लैट आवंटित किए गए। इस मौके पर उप सचिव माधवेश कुमार, विशेष कार्याधिकारी रोहित सिंह, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed