{"_id":"613e5cce8ebc3e494b23e720","slug":"lot-of-illegal-hordings-in-city-lucknow-news-lko5952739198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती के बाद भी शहर में लग रही अवैध होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती के बाद भी शहर में लग रही अवैध होर्डिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोड के किनारे फुटपाथ, चौराहे के मोड़ आदि स्थलों पर होर्डिंग लगाने पर रोक है। इसके बाद भी हजरतगंज, परिवर्तन चौक, माल एवेन्यू, विक्रमादित्य मार्ग, कालीदास मार्ग, अर्जुनगंज आदि शहर केकई इलाकों में नियम विरुद्ध होर्डिंग लगी हैं। बीच-बीच में नगर निगम की ओर से इनके विरुद्ध अभियान भी चलाया जाता है, मगर ये दोबारा लग जाती हैं।
सरकार ने अवैध होर्डिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है, जिसके बाद फुटपाथ पर लगने वाली होर्डिंगों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। नगर निगम ने भी अभियान चलाकर करीब तीन हजार होर्डिंग हटवाई हैं। उसके बाद भी कुछ प्रभावशाली लोग और नेता अवैध रूप से होर्डिंग लगा रहे हैं। इतना ही नहीं सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए लगी होर्डिंग के ऊपर लोग अपनी प्रचार सामग्री चिपका देते हैं।
राजनीतिक दलों के कार्यालयों के आसपास भरमार
विधानसभा चुनाव की सरगर्मी शुरू होते हुए प्रमुख राजनीतिक दलों के दफ्तरों को जाने वाले मार्गों पर इन दिनों नेताओं की खूब होर्डिंग लगाई गई हैं। फिर चाहे वह विक्रमादित्य मार्ग हो, विधानसभा मार्ग हो या माल एवेन्यु का इलाका।
विज्ञापन
परिवर्तन चौक , कैसरबाग और निशातगंज में अवैध होर्डिंग
परिवर्तन चौक , कैसरबाग में जिलाधिकारी कार्यालय, तहसील, स्वास्थ्य भवन, निशातगंज में पुरानी पुलिस चौकी के पास अवैध होर्डिंग लगी हैं। ये वो इलाके हैं, जहां अभियान चलाए जाने का भी असर नहीं पड़ता।
शहर में जो भी अवैध होर्डिंग लगी हैं उन्हें हटाया जाएगा। इसे लेकर सोमवार से अभियान भी शुरू किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए गए हैं।
- अजय द्विवेदी, नगर आयुक्त