फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loss of Rs 3 crore to transport corporation due to lack of passengers

यूपीः बसें चलाने से रोज हो रहा 3 करोड़ रुपये का घाटा

Fri, 10 Jul 2020 02:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 10 Jul 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
loss of Rs 3 crore to transport corporation due to lack of passengers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के बाद हालांकि परिवहन निगम को राज्य के अंदर बसों के संचालन की अनुमति मिल गई पर संक्रमण के भय से पर्याप्त संख्या में यात्रियों के अभाव की वजह से निगम को हर रोज करोड़ों का घाटा हो रहा है। राज्य सड़क परिवहन निगम हर दिन तीन करोड़ से अधिक के नुकसान पर बसों का संचालन कर रहा है।  
विज्ञापन


वर्तमान में निगम की बसों में हर रोज लगभग 7.5 लाख लोग सफर कर रहे हैं। यह संख्या लॉकडाउन से पहले हो रहे सामान्य संचालन की आधी है। पहले 15 लाख या उससे अधिक लोग रोज रोडवेज की बसों में सफर करते थे। यात्रियों की संख्या आधी होने से निगम को बसों के संचालन में दिक्कत आ रही है। 
विज्ञापन


निगम के प्रबंध निदेशक राज शेखर के अनुसार यात्रियों की संख्या 11 लाख तक पहुंच जाए तो किसी हद तक बगैर नफे नुकसान के संचालन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश के बाहर संचालन शुरू नहीं हो सका है। इस वजह से भी यात्रियों की संख्या कम है। हालांकि निगम ने कुछ दिनों पहले राज्य सरकार से इसके लिए आग्रह किया था पर संक्रमण का प्रसार लगातार बढ़ने की वजह से इस पर फिलहाल निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed