फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loss is only 15 percent, no compensation will be given

Lucknow News: नुकसान सिर्फ 15 फीसदी, नहीं मिलेगा मुआवजा

Tue, 05 Mar 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 05 Mar 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Loss is only 15 percent, no compensation will be given
रायबरेली। बेमौसम आंधी और बारिश से भले ही किसानों की अच्छे उत्पादन की उम्मीद टूट गई है, लेकिन जिले के किसी भी किसान को नुकसान का मुआवजा नहीं मिलेगा। शासन की मंशा पर कराए गए सर्वे में कहीं 10 फीसदी तो कहीं अधिकतम 15 प्रतिशत ही फसलें बर्बाद हुई हैं।
विज्ञापन


नियमानुसार जिले में 33 प्रतिशत से अधिक फसलों का नुकसान होने के बाद ही मुआवजा देने का प्रावधान है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद किसानों की उम्मीदों को झटका लग गया है। जिला प्रशासन ने सर्वे रिपोर्ट शासन को भेज दी है। जिले में दो दिनों तक हुई बारिश और हवा चलने से किसानों के चेहरे मायूस हो गए।
विज्ञापन

बारिश व हवा चलने से गेहूं, सरसों की फसल जमीन पर गिर गई। कुछ क्षेत्रों में कटी पड़ी सरसों की फसल भीग गई। सदर, बछरावां, सलोन, लालगंज, महराजगंज, डलमऊ तहसील क्षेत्र में गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। गेहूूं की फसल जमीन पर गिर गई या खेतों में बारिश से पानी भर गया। इससे फसल के सड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने फसल नुकसान की रिपोर्ट जिला प्रशासन से तलब की। शासन की मंशा पर सोमवार की सुबह तहसीलों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने फसलों के सर्वे का काम शुरू किया। शाम तक सर्वे का काम पूरा हो गया। सर्वे में 10 से 15 प्रतिशत तक फसलों का नुकसान मिला है।

उम्मीद टूटी, कैसे निकलेगी लागत
फसल खराब होने से किसान मायूस हैं। कहते हैं कि मौसम उन पर कहर बनकर टूटा है। फसल की लागत कैसे निकलेगी, यही सोचकर परेशान हूं। हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के सलेमपुर गांव के कृषक रमाकांत वाजपेयी कहते हैं कि गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है।
बछरावां ब्लॉक क्षेत्र के नीमटीकर गांव के किसान राहुल तिवारी कहते हैं कि गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। मुुआवजा मिलना चाहिए। सदर तहसील क्षेत्र के खागीपुर सड़वा के किसान उमेश, दिनेश यादव, सतेंद्र कहते हैं कि गेहूं के साथ ही सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। जिले में इस बार एक लाख 68 हजार 203 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर गेहूं, जबकि नौ हजार 153 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर सरसों की फसल की बोआई की गई है।


आंधी-पानी से फसलों से हुए नुकसान की सर्वे रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। जिले में 10 से 15 प्रतिशत फसलों को नुकसान हुआ है। 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने पर ही किसानों को मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है।
- प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed