फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lord Shri Ram's life journey will be seen in real painting on Deepotsav

Lucknow News: दीपोत्सव पर वास्तविक चित्रकारी में दिखेगी प्रभु श्रीराम की जीवन यात्रा

Sun, 27 Oct 2024 04:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 27 Oct 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram's life journey will be seen in real painting on Deepotsav

विज्ञापन



लखनऊ। अयोध्या में दीपोत्सव के तहत राज्य ललित कला अकादमी 28 से 30 अक्तूबर तक प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित 51 चित्रकला के साथ प्रदर्शनी लगाएगा। बीते महीने पहले आयोजित हुई कार्यशाला में चित्रकारों ने श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित पेंटिंग्स बनाई थीं, लेकिन वह कहीं प्रदर्शित नहीं हो पाई थीं। ये पेंटिंग्स राज्य ललित कला अकादमी की संपदा में रखी हुई थीं। दीपोत्सव पर्व को और खास बनाने के लिए श्री राम आधारित चित्रकला प्रदर्शनी लगाई जा रही है। खास बात यह है कि इसमें किसी भी फोटो का प्रयोग नहीं किया गया बल्कि यह सभी वास्तविक चित्रकलाएं होंगी।


राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि एक भगवान श्री राम पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी तो दूसरी सरयू मां के निकट रेत शिल्प प्रदर्शनी लगाई जा रही हैं। इसमें यूपी से लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसमें कलाकार एस प्रणाम, शिवाजी बालन, महेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद, भवानी शंकर, बासु कुमार जैसे कलाकारों की चित्रकारी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed