फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lord Jagannath will give the message of 'Sarve Bhavantu Sukhinah', Rath Yatras will be taken out with great pomp on 27th

Lucknow News: सर्वे भवन्तु सुखिनः का संदेश देंगे भगवान जगन्नाथ, 27 को धूमधाम ने निकलेंगी रथयात्राएं

Thu, 26 Jun 2025 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath will give the message of 'Sarve Bhavantu Sukhinah', Rath Yatras will be taken out with great pomp on 27th
लखनऊ में जगन्नाथ रथयात्रा का दृश्य।
लखनऊ। भारत-पाकिस्तान में तनाव के बाद अब इस्रराइल-ईरान के बीच युद्ध को देखते हुए इस बार भगवान जगन्नाथ विश्व को शांति का संदेश देने के लिए रथ पर सवार होकर निकलेंगे। इस वर्ष शहर में निकलने वाली ज्यादातर रथयात्राओं की थीम भी यही है। आधा दर्जन से अधिक समितियों की ओर से 27 जून को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। भगवान भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन


101 साल पूरे कर चुकी अमीनाबाद की प्रसिद्ध महंत शत्रुघ्न दास रथयात्रा कमेटी की ओर से होने वाले आयोजन की थीम रखी गई है सर्वे भवन्तु सुखिनः। आयोजन समिति के सूर्यप्रकाश पाठक ने बताया कि इस बार की थीम में संपूर्ण विश्व में शांति के लिए कामना की जाएगी। यात्रा मारवाड़ी गली से शुरू होकर गणेशगंज, नाका गुरुद्वारा रोड होते हुए कैसरबाग मंडी, नजीराबाद होते हुए मारवाड़ी गली में संपन्न होगी। वहां महाआरती की जाएगी।
विज्ञापन


चारों धाम रथयात्रा समिति की ओर से श्री जगन्नाथ जी पालकी रथयात्रा निकाली जाएगी। समिति के पदाधिकारियों संजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल और रिद्धि किशोर गौड़ ने बताया कि इस बार भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की थीम विश्व शांति और जनकल्याण रखी गई है। पालकी यात्रा चारोंधाम मंदिर रानी कटरा से चलकर चौपटिया, साईं मंदिर नैपियर रोड, कक्कड़ पार्क होते हुए पुन: मंदिर में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि लेटे हुए हनुमान मंदिर में भगवान फूलों के झूलों पर विहार करेंगे। इसके अलावा रामकृष्ण मठ, नए अलीगंज मंदिर और लेटे हुए हनुमान मंदिर में भी आयोजन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्कॉन : इस बार रथयात्रा वापसी का विशेष आकर्षण

इस्कॉन की ओर से चारबाग स्थित रवींद्रालय से 27 जून को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारंभ शाम चार बजे होगा। रथयात्रा बासमंडी, बर्लिंगटन चौराहा, नॉवेल्टी सिनेमा, हलवासिया और हजरतगंज होते हुए जहांगीराबाद पैलेस लॉन में संपन्न होगी। इससे पूर्व दो बजे हरिनाम संकीर्तन होगा और 2:30 बजे से प्रवचन व कथा होगी। मीडिया प्रभारी रति वल्लभ ने बताया कि इस बार जगन्नाथ रथयात्रा का खास आकर्षण होगा रथयात्रा की वापसी। इसका आयोजन पांच जुलाई को होगा। शुभारंभ हेनीमैन चौराहे से होगा। हुसड़िया चौराहा, पत्रकारपुरम, कैप्टन मनोज पांडे चौराहा होते हुए इसका समापन आंबेडकर चौराहे पर होगा।

गौड़िया मठ : पुरी की तर्ज पर भक्त हाथों से खींचेंगे रथ

गौड़िया मठ से निकलने वाली रथयात्रा की खासियत है कि पिछले 25 साल से इसे जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर ही निकाला जाता है। आयोजन समिति के अनुपम मित्तल ने बताया कि नगर भ्रमण के दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का रथ भक्त अपने हाथों से ही खींचते हैं।


माधव मंदिर : उज्जैन की तर्ज पर बजेगा डमरू
डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में इस बार जगन्नाथ रथयात्रा का 64वां आयोजन धूमधाम से मनाने को लेकर तैयारी की जा रही है। इस बार नगर भ्रमण पर निकले भगवान का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया जाएगा। गायक कलाकार पवन मिश्र के गीतों के बीच भक्त झूमते हुए आगे बढ़ेंगे। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष गोविंद साहू, भारत भूषण गुप्ता, अनुराग साहू, ओमकार जायसवाल, घनश्याम अग्रवाल आदि ने बताया कि भगवान की महाआरती के समय उज्जैन की तर्ज पर डमरू बजाकर उद्घोष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed