फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot with old woman

घर के बाहर से वृद्धा की चेन लूटी

Sun, 02 Jan 2022 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
loot with old woman
लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन लूटकर भाग गए। वारदात घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। महिला ने पीजीआई थाने में तहरीर के साथ ही सीसीटीवी फुुटेज भी दिया है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

पीजीआई इलाके की वृंदावन योजना के सेक्टर-आठ निवासी निगमेंद्र सिंह खाद्य एवं रसद विभाग से सेवानिवृत्त हैं। शनिवार दोपहर उनकी पत्नी बिंदु सिंह (65) घर के बाहर बैठी थीं। तभी एक युवक आया और उनसे किसी का पता पूछने लगा। इसी बीच पल्सर बाइक से आए एक अन्य बदमाश ने झपट्टा मारकर बिंदु के गले से सोने की चेन लूट ली। बिंदु ने शोर मचाया मगर पलक झपकते ही दोनों बदमाश बाइक से भाग निकले। बिंदु के मुताबिक, बाइक पर नंबर नहीं थे। बिंदु सिंह ने बताया कि वारदात उनके घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर के साथ ही सीसीटीवी फुटेज सौंपी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed