फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot with bjp member

मार्निंग वॉक पर निकली भाजपा नेत्री से सोने की चेन छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश

Fri, 26 Mar 2021 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
loot with bjp member
लखनऊ। तालकटोरा के राजाजीपुरम में बृहस्पतिवार सुबह वॉक पर निकलीं बुुजुर्ग भाजपा नेत्री शकुंतला निगम (60) पत्नी ओमप्रकाश से बाइक सवार बदमाशों ने एक तोले सोने की चेन लूट ली। इस दौरान वे चोटिल भी हो गईं। पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। शकुंतला निगम भाजपा में सक्रिय सदस्य है। वह पूर्व में महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य रह चुकी हैं। वह वर्तमान में टीएसी, मेंबर भारत सरकार में है।
विज्ञापन

तालकटोरा के आलमनगर पुल के पास 19 मार्च को शुभम ट्रेडिंग कंपनी के मैनेजर श्रीपति मिश्रा को बाइक सवार बदमाशों ने असलहा दिखाकर तीन लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाशों की तस्वीर के आधार पर जल्द खुलासा का दावा कर रही थी। करीब सात दिन बीत जाने के बाद भी इस वारदात का खुलासा नहीं हो सका। यहां तक कि पुलिस को बदमाशों के बारे में जानकारी भी नहीं हो सकी। किस गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया, इसकी भी जानकारी नहीं हो सकी है। वहीं सातवें दिन दूसरी लूट की वारदात ने तालकटोरा पुलिस की गश्त की पोल खोलकर रख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed