{"_id":"57c68f274f1c1bbf762cc327","slug":"loot-in-jewellers-shop","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जाग जाए पब्लिक तो कांपेंगे खतरनाक अपराधी, देखें लखनऊ का यह मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाग जाए पब्लिक तो कांपेंगे खतरनाक अपराधी, देखें लखनऊ का यह मामला
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Wed, 31 Aug 2016 01:33 PM IST
विज्ञापन
पब्लिक धुनाई से अधमरे हुए बदमाश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईंगंज तिराहा पर मंगलवार सुबह ज्वैलर की दिलेरी से उससे लूटपाट करने आए बदमाश पब्लिक के हत्थे चढ़ गए। वाकया सुबह दस बजे का है। मिश्रा ज्वैलर्स के मालिक पंकज मिश्रा शॉप खोल ही रहे थे कि दो बदमाश आ धमके।
विज्ञापन
वे कुछ समझ पाते इससे पहले बदमाशों ने असलहे तान दिए। यही नहीं पिस्टल से उनपर तीन बार गोलियां दागने की कोशिश की, पर गनीमत रही कि तीनों बार फायर मिस हो गए। इस पर मिश्रा बदमाशों से भिड़ गए।
विज्ञापन
इसी बीच शोर सुनकर पब्लिक दौड़ी और बदमाशों को घेरकर दबोच लिया। भीड़ ने दोनों पर जमकर लात-घूंसे बरसाए और पुलिस को सौंप दिया। एक बदमाश की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पंकज ने जैसे ही जेवरों से भरा बैग जमीन पर रखकर दुकान का शटर खोला, अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश आ धमके। बकौल मिश्रा वे कुछ समझ पाते कि उससे पहले एक ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी, जबकि दूसरा तमंचा ताने हुए बैग की ओर लपका।
बैग छीनने को लेकर उनकी बदमाश की खींचतान शुरू हो गई। उन्होंने शोर मचाया तो पिस्टल ताने खड़े बदमाश ने एक के बाद एक तीन बार ट्रिगर दबाया, पर फायर नहीं हुआ। पंकज के मुताबिक इससे उन्हें हौसला मिला और उन्होंने उसका हाथ पकड़ लिया।
पंकज का शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। तमंचे और पिस्टल से लैस बदमाशों से उन्हें जूझते देख लोग दौड़ पड़े। बदमाशों की हिम्मत जवाब दे गई और वे उल्टे पांव भागने लगे। पर, वे नाकाम रहे।
लोगों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। गोसाईंगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मरणासन्न बदमाशों व पिस्टल और तमंचे को कब्जे में ले लिया।
पकड़े गए बदमाशों में एक की पहचान मड़ियांव के कसाईबाड़ा निवासी जाबिर अली उर्फ जावेद पप्पू (28) तो दूसरे की वाराणसी के बड़ा गांव कोईराजपुर निवासी राकेश यादव उर्फ गुड्डू (27) के रूप में हुई।
कई जनपदों में की थी लूटपाट की वारदात
बदमाश
- फोटो : amar ujala
दोनों को सीएचसी ले जाया गया जहां जावेद की हालत गंभीर बताते हुए उसे बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों का कहना है कि जावेद के सिर पर काफी चोटें आई हैं।
पंकज की तरफ से दोनों बदमाशों के खिलाफ लूटपाट व हत्या की कोशिश की धारा में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिस बाइक से बदमाश आए थे, उस पर पुलिस का कलर लगा हुआ है।
बाइक का रजिस्ट्रेशन कानपुर का है। पूछताछ में राकेश ने बताया कि बाइक आगरा से चोरी की गई थी। एसओ संजीव कांत मिश्रा का कहना है कि बाइक किसी पुलिसकर्मी की है या पुलिस से बचने के लिए इसमें पुलिस कलर लगाया गया है, इस बाबत जानकारी की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक पर तीन बदमाश थे जिसमें से दो पंकज को लूटने गए थे जबकि एक बाइक लेकर उनका इंतजार कर रहा था। जब पंकज बदमाशों से भिड़ गया तो तीसरा बदमाश मदद के लिए दौड़ा।
हालांकि, इस बीच भीड़ जमा हो गई तो वह बाइक छोड़कर पैदल ही भाग गया। भीड़ उसके पीछे दौड़ी तो बदमाश मोहनलालगंज से लखनऊ की तरफ जा रही एक स्कॉर्पियो कार में बैठकर भाग निकला। उधर, पुलिस दो बदमाशों के होने की बात कह रही है।
बदमाशों ने राजधानी सहित कई जनपदों में लूटपाट की वारदातें कुबूल की हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों गिरोह बनाकर वारदातें करते हैं। जाबिर पहले भी जेल जा चुका है।
फिलहाल दोनों की हालत बातचीत करने लायक नहीं है। उपचार के बाद दोनों से पूछताछ की जाएगी। कई वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।