लखनऊ में ज्वैलर के घर बुजुर्ग मां-बाप को बंधक बनाकर लाखों की डकैती, व्यापारियों में आक्रोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के खुर्दही बाजार के शुभ शगुन ज्वैलर्स के मालिक दया खंडेलवाल के घर बदमाशों ने बुजुर्ग मां-बाप को बंधक बनाकर डकैती डाली। बदमाशों ने दो लाख रुपये की नकदी सहित करीब आठ लाख रुपये की लूट की।
बृहस्पतिवार सुबह ही डकैती की वारदात से व्यापारियों में भय व आक्रोश है। उन्होंने लखनऊ पुलिस को 72 घंटे में वारदात का खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया है। वारदात की जानकारी पाकर आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले का खुलासा कर अपराधियों को 72 घंटे में पकड़े नहीं तो व्यापारी वर्ग सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा।
पीड़ित महिला विमला देवी के मुताबिक, बदमाश आठ से दस की संख्या में थे और असलहों से लैस थे। वारदात की जानकारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी, एसपी ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी मोहनलाल गंज व इंस्पेक्टर गोसाईगंज मौके पर पहुंचे।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने वारदात स्थल का मुआयना करने के बाद कहा कि मामले की जांच के लिए लोकल पुलिस की मदद ली जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर कई बातें स्पष्ट हो जाएंगी और आरोपियों पर सख्त एक्शन लिए जाएंगे।
बदमाश कह रहे थे, मार दो इन दोनों को
दया खंडेलवाल के पिता ने बताया कि कुछ बदमाशों ने उन्हें पकड़ रखा था जबकि कुछ अलमारी तोड़ रहे थे और धमकी दे रहे थे कि अगर शोर मचाया तो जान से मार देंगे।
वहीं, पीड़ित महिला विमला देवी ने बताया कि मैं रात करीब दो बजे उठी और जब वापस आकर लेट गई तो बदमाशों ने हमें घेर लिया और कहा कि अगर शोर मचाया तो गोली मार देंगे। कुछ बदमाश लूट कर रहे थे तो कुछ हमें पकड़े खड़े थे।