फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loot in a home in Lucknow.

दंपति को रॉड से पीट बदमाशों ने घर में की लूट

Thu, 19 Nov 2015 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Nov 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
Loot in a home in Lucknow.

पारा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात ई-रिक्शा चालक के घर में सेंध लगाकर घुसे दो बदमाशों ने आहट पर जागे दंपती को लोहे की रॉड से घायल किया और नकदी, गहने लूटकर भाग गए। दहशत के चलते रात भर कमरे में दुबके रहे दंपती ने बुधवार सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट बुलवाकर तहकीकात शुरू की।

विज्ञापन


पारा थाने के गांव सलेमपुर पतौरा के मजरा सूरजकुंड खेड़ा में करीब डेढ़ साल से दो मंजिला मकान बनाकर रह रहे ई-रिक्शा चालक राकेश उर्फ दीपू कनौजिया ने बताया कि मंगलवार रात वह अपनी पत्नी किरन व दो साल की बच्ची ऋद्धि के साथ कमरे में सो रहा था। रात करीब 2:15 बजे बच्ची के रोने पर किरन जागी। कमरे में दो व्यक्ति दीवार से सटे नजर आए। किरन ने गहरी नींद में सो रहे दीपू को जगाने के लिए शोर मचाया।
विज्ञापन


इस पर मंकी कैप लगाए बदमाश ने किरन के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया। पत्नी की चीख सुनकर जागे दीपू को भिड़ते देख लंबे बाल वाले एक दूसरे बदमाश ने उसकी आंख पर घूंसा मारा। इससे पति-पत्नी गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने सेफ व लॉकर खंगालकर नकदी और गहने बटोरे। बाहर वाले कमरे में टंगा बैग व चार्जिंग में लगे दीपू व किरन के मोबाइल लेकर फरार हो गए। बदमाश 60 हजार के गहने, 40 हजार नकद व दो मोबाइल ले गए हैं। काफी देर बाद हिम्मत जुटाकर कमरे से निकले दंपती को एक तरफ की दीवार में सेंध लगी नजर आई और मेनगेट खुला पड़ा था।

तीन घंटे घर में दुबके रहे पति-पत्नी

Loot in a home in Lucknow.

दीपू का कहना है कि आसपास कोई घर न होने की वजह से वह पत्नी व बच्ची के साथ कमरे में बैठा सुबह होने का इंतजार करता रहा। सूरज निकलने पर किरन व ऋद्धि को साथ लेकर थोड़ी दूर स्थित अपने परिचित प्रेमप्रकाश प्रजापति के घर पहुंचा और वारदात की जानकारी दी। प्रेमप्रकाश के बेटे ने 6:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया।

हुलिये के आधार पर बदमाशों की तलाश
एसओ पारा अशोक यादव ने बताया कि दीपू की तहरीर पर चोरी के दौरान हमले की रिपोर्ट दर्ज कर उसके बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। दीपू व किरन के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए हैं।

पहले भी हुई चोरी

आलमबाग की एलडीए कॉलोनी के मूल निवासी दीपू कनौजिया ने बताया कि मकान एकांत में से पहले भी उसके यहां चोरी हो चुकी है। कुछ दिनों पहले पानी का मोटर चोरी हुआ था। इसके बाद ई-रिक्शा की बैटरी चोरी हुई। इसके बाद मजबूत गेट लगवाया था। लेकिन मंगलवार रात बदमाशों ने सेंध लगाकर वारदात अंजाम दे डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed