{"_id":"64fc5d7fd0fd2e10790136f2","slug":"loot-in-a-businessman-s-house-in-bahraich-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: हथियार बंद डकैतों ने व्यवसाई को लहूलुहान कर पांच लाख लूटे, लोहे की राड से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: हथियार बंद डकैतों ने व्यवसाई को लहूलुहान कर पांच लाख लूटे, लोहे की राड से पीटा
Sat, 09 Sep 2023 05:31 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Sep 2023 05:31 PM IST
सार
बहराइच में डकैतों ने बताशा व्यवसाई को बंधक बनाकर लोहे की राड से पीटा और उसके परिजनों से पांच लाख रुपये लूट लिए। व्यवसाई के बेटे को असलहे से दागने की धमकी देकर हाथ पैर बांध दिए।
विज्ञापन
वारदात में घायल हुआ बताशा व्यवसाई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच जिले के कैसरगंज के मशहूर पानी-बतासा व्यवसाई के घर शुक्रवार की रात हथियार बंद डकैतों ने धावा बोला। डकैतों ने व्यवसाई पर लोहे की राड से हमला कर उसे लहूलुहान कर बंधक बना लिया। इसके बाद बेटे को दागने की धमकी देकर घर में मौजूद परिजनों को कमरे में बंद कर डकैती को अंजाम दिया। डकैत घर में रखा एक लाख पांच हजार रुपए और चार लाख के आभूषण उठा ले गए। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे कोतवाल राजनाथ सिंह ने मौके पर जांच पड़ताल की और आसपास गस्ती दल को भेजा।
विज्ञापन
कैसरगंज कोतवाली के कसेहरी खुर्द निवासी मुंशीलाल (50) कैसरगंज तहसील क्षेत्र के मशहूर बताशा व्यवसाई हैं। वहीं वह घर पर थोक व फुटकर किराने की दुकान का संचालन करते हैं। शुक्रवार की रात वह परिवार समेत खाना खाने के बाद सो रहे थे। इसी दौरान रात लगभग सवा बारह बजे हथियार बंद छह डकैतों ने उनके घर पर धावा बोला। घर के बाहर पत्नी के साथ सो रहे मुंशीलाल को डकैतों ने बंधक बना लिया और उनके सिर पर लोहे की राड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - घोसी उपचुनाव के बाद सपा के निशाने पर राजभर, कार्यालय के बाहर लगाया होर्डिंग
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - घोसी उपचुनाव परिणाम: 'पीडीए' के प्रयोग, इंडिया का समर्थन और परिवार की एकजुटता ने सपा की आसान की राह
मां के रोने की आवाज सुनकर घर के अंदर सो रहे बेटे मनीष कश्यप ने दरवाजा खोला तो उसे भी पीटने का प्रयास किया। डकैतों ने घर में मौजूद सभी के हाथ बांधकर उन्हें बंधक बना लिया और फिर डकैती को अंजाम दिया। पीड़ित मुंशीलाल ने बताया कि किराना दुकान में रखे 55000 रुपए व घर में रखी 50 हजार की नगदी उठा ली साथ ही उनकी पिटाई कर जबरन जानकारी लेकर कमरों व आलमारी में रखे महिलाओं के लगभग चार लाख के आभूषण उठा ले गए।
डकैतों ने महिलाओं के गले में पहने आभूषण भी छीन लिए। डकैतों के जाने के बाद परिजनों ने डॉयल 112 पर इसकी सूचना दी। जिसके बाद डॉयल 112 पुलिस व कैसरगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने घायल मुंशीलाल को सीएचसी कैसरगंज में भर्ती करवाया।
रोते-रोते खुलवाया दरवाजा, सामने छह डकैत देख उड़ गए होश
बेटे मनीष कश्यप ने बताया कि मां और पिता बरामदे में सो रहे थे। वह उसकी छोटी बहन मोहिनी कश्यप व भाई आशुतोष कश्यप कमरे में सो रहे थे। रात में डकैतों ने पिता पर लोहे की राड से हमला करने के बाद मां से जबरन दरवाजा खुलवाने को कहा। मां ने रोते-रोते दरवाजा खोलने को कहा। पिता की तबियत खराब होने या फिर सांप आदि के काटने की आशंका में तत्काल दरवाजा खोला लेकिन दरवाजा खोलते ही पैरों तले जमीन खिसक गई। सामने पिता लहुलुहान खड़े थे और मां के साथ छह डकैत खड़े थे।
सभी डकैतों ने मुंह पर नकाब बांध रखा था और उनके हाथ में लोहे की राड और हथियार थे। जब तक कुछ समय पाते एक ने पीछे न हटने पर दागने की धमकी दी। जिसके बाद वह सभी सहम गए। डकैतों ने सभी के हाथ बांध दिए और कमरे में बंद कर दिया। डकैतों के जाने के बाद किसी तरह हाथ खोलकर पुलिस को सूचना दी। जिले के एसपी प्रशांत वर्मा का कहना है कि प्रकरण की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंची थी। भागते समय चोरों की घेराबंदी भी की थी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।