लखनऊ में पीएम मोदी की सुरक्षा में कई जगह हुई थी चूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 14 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूपी की राजधानी लखनऊ आए थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी यहां पहली बार हुए थे। 22 जनवरी को हुए पीएम मोदी के दौरे में बहुत बड़ी गड़बड़ी हुई थी।
पीएम की विजिट के करीब 14 दिनों बाद इस बात का खुलासा हुआ कि एक नहीं बल्कि तीन जगह उनकी सुरक्षा में सेंध लगी थी। मोदी के वापस जाते समय बाराबिरवा, बंदरियाबाग चौराहे और लालबत्ती चौराहे पर फ्लीट की सुरक्षा का प्रोटोकॉल टूटा था। इस मामले में 14 दिन बाद तीन टीएसआई को लाइन हाजिर किया गया है।
अपने कार्यक्रमों में उपस्थिति दर्ज करने के बाद वापसी में प्रधानमंत्री मोदी का काफिला अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लिए निकला था। फ्लीट के रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हर चौराहे पर तैनात किए थे।
पुलिसकर्मियों ने लापरवाही को छिपाए रखा
बाराबिरवा चौराहे पर टीएसआई विनोद कुमार सिंह तैनात थे। वहां वह टहलते रहे और पीएम के आने से कुछ ही मिनट पहले एक स्कूटर सवार रोड पर पहुंच गया। बंदरियाबाग चौराहे पर टीएसआई सतीश कुमार पैदल जा रहे।
ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की लापरवाही को विभाग के ही अधिकारी इतने दिनों तक छिपाए रहे। सूत्रों के अनुसार, एक हफ्ते पहले पीएम की फ्लीट से जुड़े एक अधिकारी ने एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन को पूरी बात बताई। इसके बाद तीनों टीएसआई पर कार्रवाई हुई है।
एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन ने बताया कि इन तीनों टीएसआई को चार माह के लिए फील्ड की ड्यूटी नहीं करने दी जाएगी। उन्हें ट्रैफिक लाइन का कामकाज संभालने में लगा दिया गया है।