फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Long queue for Aadhar card

Lucknow News: आधार कार्ड के लिए लग रही लंबी कतार

Fri, 09 Aug 2024 05:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 09 Aug 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Long queue for Aadhar card
रायबरेली। जिले में आधार कार्ड बनवाने के लेकर लोग परेशान हो रहे हैं। 10 से 15 दिन की वेटिंग चल रही है। हाल यह है कि आधार कार्ड की आस में सुबह पांच बजे से ही बैंक और डाकघरों के बाहर लाइन लग जाती है। कड़ी मशक्कत के बाद लोग आधार बनवा पा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के घंटाघर स्थित प्रधान डाकघर का हाल यह है कि सुबह पांच बजे से यहां पर लोगों की लाइन जाती है। दो काउंटर बनाए गए हैं। एक दिन में 40 आधार कार्ड एक काउंटर में बनते हैं। डाकघर में टोकन को लेने के लिए भी लाइन लगती है। टोकन में 10 दिन की वेटिंग होती है। इसी तरह शहर के यूनियन बैंक में भी आधार कार्ड के लिए लंबी लाइन सुबह छह बजे से लगती है। यहां पर भी टोकन दिया जाता है और फिर डेट मिलती है।
विज्ञापन

शहर में पहले आईटीआई और रेलवे स्टेशन पर भी आधार कार्ड के काउंटर बने थे, लेकिन इन्हें अब बंद कर दिया गया है। इस तरह शहर में केवल दो जगहों पर आधार कार्ड बनते हैं। जिससे दिक्कत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीह क्षेत्र में आधार कार्ड बनाने के लिए डाकघर और बीआरसी केंद्र पर सेंटर खोला गया है। डाकघर का दो दिन से प्रिंटर खराब होने के कारण आधार कार्ड बनाने का काम ठप है। इस कारण बीआरसी केंद्र डीह के सेंटर में भीड़ काफी बढ़ गई है। सुबह से ही लोगों को अपने बच्चों के साथ लाइन लगानी पड़ रही है। संचालक नरेंद्र ने बताया कि एक दिन में 35 से 40 कार्ड ही बन पाते हैं।
सतांव क्षेत्र के अहमदपुर किलौली में सर्वर न चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र संचालक बीरेंद्र कुमार ने बताया कि यूआईडी का सर्वर शुक्रवार से नहीं चल रहा है।
मारपीट के बाद ठप पड़ा कार्ड बनाने का काम
महराजगंज में बीते बुधवार दोपहर से बैंक ऑफ बड़ौदा में आधार कार्ड बनना बंद है। बताते हैं कि बैंक के नीचे बेसमेंट में एक युवक आधार कार्ड बनवाने संबंधी फार्म देता था, जिसे भरकर आधार कार्ड बनाने वाले ऑपरेटर को देना होता था। सूत्रों के मुताबिक आधार कार्ड बनवाने को लेकर एक रैकेट काम करने लगा था, जिसने साठगांठ कर आधार कार्ड का ठेका ले लिया था। बुधवार की दोपहर इसे लेकर जमकर मारपीट हुई थी और उसके बाद से बैंक में आधार कार्ड बनाने का कार्य ठप है।
अक्टूबर तक की वेटिंग
जगतपुर (रायबरेली)। जगतपुर विकास क्षेत्र के उप डाकघर में आधार कार्ड बनाने का सेंटर बना है। इस कारण भीड़ हर दिन बहुत अधिक होती है। बीते सोमवार को 600 फार्म वितरित किए गए थे, जो कि 20 अक्टूबर तक के लिए बुक हो गए हैं। अब आने वाले पुरुषों व बच्चों को जो भी फॉर्म दिए जा रहे हैं, उनको तारीख 20 अगस्त के बाद की मिल रही है। उप डाकघर के बाबू मनोज कांत ने बताया है कि रोजाना 60 से 70 आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।

वर्जन...आधार कार्ड के लिए बैंकों, डाकघर तथा बीआरसी पर व्यवस्था है। जरूरत के मुताबिक अधिक काउंटर लगाने के निर्देश दिए जाएंगे। लोगों को आधार कार्ड बनवाने में परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- प्रफुल्ल त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed