फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Long distance and low salary stopped the path to employment

Lucknow News: लंबी दूरी और कम वेतन ने रोकी रोजगार की राह

Thu, 12 Jun 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 12 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Long distance and low salary stopped the path to employment
छात्रों का साक्षात्कार लेते एमआरएफ कंपनी के रिक्रूटर अतुल तिवारी। -संवाद
लखनऊ। रोजगार की तलाश तो है, लेकिन 1300 किलोमीटर दूर जाकर कम वेतन में काम करना युवाओं को मंजूर नहीं। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में बुधवार को एमआरएफ कंपनी की ओर से आयोजित रोजगार मेले में युवाओं ने इसी सोच के चलते रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन

गुजरात और हैदराबाद प्लांट के लिए मैकेनिक्स के 200 पदों पर साक्षात्कार की प्रक्रिया रखी गई थी, लेकिन केवल 22 अभ्यर्थी ही इंटरव्यू देने पहुंचे। इनमें से 12 का चयन हुआ। मोहनलालगंज निवासी रवि कुमार ने बताया कि उन्होंने 2024 में आईटीआई पास किया था। उन्हें जब यह पता चला कि पोस्टिंग 1300 किमी दूर होगी और वेतन सिर्फ 18 हजार रुपये, तो उन्होंने नौकरी स्वीकारने से इनकार कर दिया। वहीं, मलिहाबाद के संतोष कुमार ने बताया कि उनके एक मित्र ने पहले अहमदाबाद की निजी कंपनी में नौकरी की थी लेकिन महंगाई और खर्च के चलते वह कुछ ही महीनों में लौट आया।
विज्ञापन


आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि एमआरएफ कंपनी मैकेनिक्स के 200 पदों पर भर्ती कर रही है। काम में अनुभव बढ़ने पर वेतन में इजाफा भी किया जाएगा। उन्होंने कम उपस्थिति का कारण प्लांट की दूर लोकेशन को बताया। हालांकि, चयनित युवाओं के प्रति कंपनी ने आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुभव के लिए पहली नौकरी जरूरी
काउंसलर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतिष्ठित कंपनी में पहली नौकरी करना कॅरिअर की पहली सीढ़ी है और यही अनुभव आप की सफलता में मददगार साबित होता है। इसलिए दूरी की वजह से पहली नौकरी नहीं छोड़नी चाहिए। एक-एक कदम पर संघर्ष आप के भविष्य में मार्गदर्शक बनकर साथ रहती है। शहर हो या प्रदेश बेहतर अवसर मिलने पर जरूर जाएं।


सैमसंग कंपनी में अप्रेंटिसशिप के 70 पदों पर भर्ती आज
अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में बृहस्पतिवार को सैमसंग कंपनी की ओर से रोजगार मेला लगाया जाएगा। कंपनी, नोएडा प्लांट के लिए अप्रेंटिसशिप के 70 पदों पर भर्ती करेगी। प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि आईटीआई पास विद्यार्थी रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। चयन की प्रक्रिया साक्षात्कार के आधार पर होगी। चयनित होने पर कंपनी की ओर से 16 हजार रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी आईटीआई परिसर में सुबह 10 बजे से अपने दस्तावेज के साथ रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed