फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   London doctors treating etawah lion

लंदन से आए डॉक्टर, शुरू हुआ बीमार शेरों को इलाज

Sat, 16 Jan 2016 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा-लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा-लखनऊ Updated Sat, 16 Jan 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
London doctors treating etawah lion

लॉयन सफारी में बबेसिया बीमारी से ग्रस्त शेर पटौदी व जैसिका का इलाज करने के लिए लंदन के लौंगलीट जू के डाक्टर जोनाथन क्रै कनैल शनिवार को यहां आ गए हैं। उन्होंने सफारी में दोनों शेरों का स्वास्थ परीक्षण किया।

विज्ञापन


डॉ. जोनाथन ने शेरों की स्थिति को संतोषजनक बताते हुए डॉक्टरों को परामर्श दिया। शेरनी जैसिका के कीपर दोस्त मोहम्मद को भी गुजरात से बुलाया गया है। उन्होंने जैसिका की देखरेख शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लॉयन सफारी में शेर पटौदी और शेरनी जैसिका की बीमारी को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश के बाद विदेशी डॉक्टरों से परामर्श लिया जा रहा है।

इसी के तहत शुक्रवार को लंदन के लौंगलीट जू के डॉक्टर जोनाथन क्रै कनैल लॉयन सफारी पहुंचे। उनके साथ मुख्य वन्यजीव संरक्षक रूपक डे भी मौजूद रहे। डा. जोनाथन ने यहां सबसे पहले शेरनी जैसिका और शेर पटौदी का स्वास्थ परीक्षण किया, जिसमें शेरों की स्थिति सामान्य पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेरों में मिली बबेसिया बीमारी की स्थिति भी स्थिर है। उधर, लखनऊ में मुख्य वन संरक्षक सुखजिन्दर सिंह ने बताया कि जैसिका व पटौदी का उपचार आईवीआरआई के वैज्ञानिकों के सुझाव के मुताबिक किया जा रहा है। जिससे उन दोनों के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed