{"_id":"66576238fb2592a85a0a5c89","slug":"loksaha-election-2024-ors-and-medical-kit-will-be-available-on-booths-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election 2024: गर्मी से बचने के लिए मतदान स्थलों में ओआरएस और मेडिकल किट, किए गए प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election 2024: गर्मी से बचने के लिए मतदान स्थलों में ओआरएस और मेडिकल किट, किए गए प्रबंध
Thu, 30 May 2024 12:18 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 30 May 2024 12:18 AM IST
सार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आपातकालीन एंबुलेंस सेवा को अलग-अलग स्थानों पर रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आसानी से मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) पर भेजा जा सके।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए मतदान स्थलों में आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इन केंद्रों में ठंडा पानी, शौचालय और दिव्यांग व वृद्धों के लिए व्हीलचेयर व कुर्सियों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
पोलिंग स्टेशन परिसर में मतदाताओं की कतार तक छाया के इंतजाम किए गए हैं। लू से बचाव के लिए प्रत्येक मतदेय स्थल पर पैरामेडिक्स व आशा कार्यकर्ताओं को पर्याप्त मात्रा में ओआरएस एवं मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आपातकालीन एंबुलेंस सेवा को अलग-अलग स्थानों पर रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आसानी से मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) पर भेजा जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने मतदान कार्मिक और मतदाताओं को सलाह दी है कि तेज धूप से बचाव के लिए टोपी, छाता एवं सर को ढ़कने के लिए सफेद सूती गमछा या अन्य कोई कपड़ा रखें। समय-समय पर सादा पानी, नींबू पानी या ओआरएस का प्रयोग करें। तेज धूप निकलने से पहले ही मतदाता अधिक संख्या में मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदान करें।