{"_id":"66293dcbfaadb91a4d097a34","slug":"loksaha-election-2024-money-worth-31-crore-seized-in-uttar-pradesh-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में अब तक 31 करोड़ नकदी और 43 करोड़ की शराब जब्त, 495 लाइसेंसी शस्त्र जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में अब तक 31 करोड़ नकदी और 43 करोड़ की शराब जब्त, 495 लाइसेंसी शस्त्र जब्त
Thu, 25 Apr 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 25 Apr 2024 12:04 AM IST
सार
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 320 करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं व नगदी आदि जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि आबकारी, आयकर, पुलिस एवं नार्कोटिक्स विभाग एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा 23 अप्रैल तक 320 करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं व नगदी आदि जब्त किए गए।
विज्ञापन
इसमें 31.86 करोड़ नकद, 43.35 करोड़ की शराब, 212.17 करोड़ की ड्रग्स शामिल है।
मंगलवार को 1.19 करोड़ की शराब, ड्रग व नगदी आदि जब्त की गई। प्रदेश में सघन जांच के लिए 480 अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट और 1836 चेक पोस्ट राज्य के भीतर संचालित हैं।
विज्ञापन
आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के 495 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किए गए। 4553 लाइसेंसी शस्त्र निरस्त कर जमा कराए गए।