{"_id":"65228c79e30a29e8710f4a43","slug":"loksabha-election-2024-will-be-on-caste-census-issue-says-akhilesh-yadav-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Caste Census: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- जातीय जनगणना के मुद्दे पर होगा लोकसभा चुनाव 2024","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Caste Census: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- जातीय जनगणना के मुद्दे पर होगा लोकसभा चुनाव 2024
Mon, 09 Oct 2023 06:24 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Oct 2023 06:24 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 जातीय जनगणना के मुद्दे पर होगा। उन्होंने कहा कि प्रभावी नीतियां बनाने के लिए जातीय जनगणना जरूरी है।
विज्ञापन
संविधान की रक्षा की शपथ लेते अखिलेश यादव व अन्य वरिष्ठ नेता
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि अगला लोकसभा चुनाव जातिगत जनगणना पर होगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नए लोकसभा भवन के साथ ही भाजपा नया संविधान भी बनाना चाहती है। प्रदेश सरकार के गड्ढामुक्ति अभियान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इससे सिर्फ ठेकेदार व इंजीनियर खुश होते हैं। इससे आम जनता को कोई राहत नहीं मिलती। अखिलेश यादव ने समाजवादी बाबा साहब वाहिनी और समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक के दौरान कहा कि बिहार के जातिगत सर्वे से एक नई अलख जगी है। जातिगत जनगणना के तहत अगर नीतियां बनेंगी तो सामाजिक न्याय की बाबा साहब की परिकल्पना पूरी होगी।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस भी अब जातिगत जनगणना के समर्थन में है, जोकि चमत्कार है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लोग बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों को लेकर घर-घर जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के नया संसद भवन बनाने के पीछे की मंशा यह है कि जिस संसद भवन में बैठकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाया, उस इतिहास को सफाई से मिटाया जा सके। देवरिया कांड को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि वहां पर समाजवादी पार्टी की टीम जाएगी और दोनों पीड़ित परिवारों से मिलेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - वर्ल्ड कप 2023 की यादगार शुरुआत के बाद लखनऊ पहुंची दक्षिण अफ्रीका, रिलैक्स नजर आए खिलाड़ी, तस्वीरें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा के पहले होगा अक्षत पूजन अनुष्ठान, पूजित अक्षत को पांच लाख गांवों तक ले जाने की तैयारी
इंडो-चीन सीमा पर नहीं पहुंच पाते फौजी
अखिलेश यादव ने कहा कि एक समय आएगा जब बॉर्डर पर स्थित झील को देखने के लिए चीन का वीजा लेना पड़ेगा। सपा ने काफी पहले सुझाव दिया था कि ग्वालियर, इटावा से लेकर लिपुलेख तक फोरलेन या सिक्स लेन सड़क बननी चाहिए। सड़क न बनने से आज भी चीन की सीमा पर फौजी नहीं पहुंच सकते।
नौकरियों को खत्म कर रही भाजपा
भाजपा सामाजिक न्याय के पक्ष में नहीं है। आउटसोर्सिंग करके नौकरियों को खत्म कर रही है। भाजपा लोगों को डराने के लिए सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग से छापे डलवा रही है, लेकिन लोकतंत्र में कोई डरता नहीं है। घोसी, खतौली और मैनपुरी में भी भाजपा को जनता ने आईना दिखाया। मैनपुरी में भी दलित समाज ने पूरी तरह सपा का साथ देकर लोकतंत्र को बचाया।
संविधान रक्षा की शपथ ली
सपा मुख्यालय पर समाजवादी बाबा साहब वाहिनी और समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में संविधान की रक्षा की शपथ ली गई। समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती और अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती ने सपा अध्यक्ष का स्वागत किया। वरिष्ठ नेता इंद्रजीत सरोज, राजेंद्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, तूफानी सरोज, ब्रजेश कठेरिया, त्रिभुवन दत्त, मनोज पारस, आशुतोष मौर्य आदि उपस्थित रहे।