फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Voting on 13 seats in Uttar Pradesh today.

Lok Sabha Elections : चौथे चरण का मतदान आज, कुल 130 प्रत्याशी मैदान में, कन्नौज से चुनाव लड़ रहे हैं अखिलेश

Mon, 13 May 2024 12:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 13 May 2024 12:26 AM IST
सार

यूपी में लोकसभा की चौथे चरण की 13 सीटों के लिए आज मतदान होगा। इस चरण में 130 प्रत्याशी मैदान में हैं। अखिलेश यादव कन्नौज सीट से चुनावी मैदान में हैं।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Voting on 13 seats in Uttar Pradesh today.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में चौथे चरण की 13 सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा। इस चरण में कन्नौज से अखिलेश यादव समेत कुल 130 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर मतदाता सूची और मतदाताओं के पहचान पत्र में मामूली फर्क है, तो उसे नजरअंदाज करते हुए निर्णय लें। बशर्ते, मतदाता वही व्यक्ति हो।

विज्ञापन


नवदीप रिणवा ने रविवार की शाम प्रेस कांफ्रेंस करके 13 मई को की जानी वाली व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चौथे चरण में कुल 2 करोड़ 47 लाख 47 हजार 27 मतदाता हैं, जिसमें 1 करोड़ 31 लाख 82 हजार 341 पुरुष, 1 करोड़ 15 लाख 63 हजार 739 महिला और 947 थर्ड जेंडर हैं। ददरौल विधानसभा उप चुनाव में 3 लाख 73 हजार 751 मतदाता हैं, जिसमें 2 लाख 263 पुरुष, 1 लाख 73 हजार 436 महिला मतदाता और 52 थर्ड जेंडर हैं।
विज्ञापन


रिणवा ने बताया कि चौथे चरण की लोकसभा सीटों पर 16 महिला और 114 पुरुष प्रत्याशी हैं। मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य पहचान पत्र मान्य होंगे। मतदान से संबंधित कोई भी शिकायत प्रदेश स्तर पर 1800-180-1950 और जिलास्तर पर 1950 टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चरण में शाहजहांपुर सुरक्षित, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई सुरक्षित, मिश्रिख सुरक्षित, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा सुरक्षित, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच सुरक्षित लोकसभा सीटें और ददरौल विधानसभा उप चुनाव शामिल है। चौथे चरण में सबसे अधिक 15 प्रत्याशी कन्नौज और सबसे कम 7 प्रत्याशी इटावा सुरक्षित क्षेत्र में हैं।


सीईओ रिणवा ने बताया कि मतदान के दिन आपात स्थितियों के लिए एयर एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर की व्यवस्था भी की गयी है। हेलीकाप्टर की लोकेशन कानपुर में और एयर एम्बुलेंस की लोकेशन 1लखनऊ में रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed