{"_id":"6651ca92a2327a8a510dc854","slug":"loksabha-election-2024-very-close-contest-on-ambedkar-nagar-seat-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election: अयोध्या की गोसाईगंज सीट पर रोचक चुनावी समीकरण, दांव पर दो धुरविरोधी बाहुबलियों की प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election: अयोध्या की गोसाईगंज सीट पर रोचक चुनावी समीकरण, दांव पर दो धुरविरोधी बाहुबलियों की प्रतिष्ठा
Sat, 25 May 2024 04:55 PM IST
ishwar ashish
आदर्श शुक्ल, अमर उजाला, अयोध्या
आदर्श शुक्ल, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 25 May 2024 04:55 PM IST
सार
अंबेडकरनगर के लोकसभा चुनाव में दो धुरविरोधी बाहुबलियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। यहां भाजपा व सपा के बीच सीधा मुकाबला है। हालांकि, बसपा भी मौजूदगी का अहसास करा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबेडकर नगर के लोकसभा चुनाव में अयोध्या की गोसाईगंज सीट पर चुनावी समीकरण ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। यहां पर दो धुरविरोधी बाहुबली विधायक और पूर्व विधायक की प्रतिष्ठा दांव पर है। वैसे तो भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला होने के आसार हैं, लेकिन बसपा भी अपनी मौजूदगी का अहसास करा रही है।
विज्ञापन
गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदान के पहले मुख्य लड़ाई भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय और सपा के लालजी वर्मा के बीच सिमट गई है। मुस्लिम और दलित बहुल इलाकों से बसपा प्रत्याशी कमर हयात ने भी उम्मीद लगा रखी है। अंबेडकरनगर सीट पर कुल आठ उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। बृहस्पतिवार की शाम चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद घर-घर जाकर उम्मीदवारों को अपने पक्ष में करने की रणनीति पर अमल किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दाल में महंगाई का तड़का, फिर उछला जीरा, तेल की कीमत 18 रुपये बढ़ी, काजू-बादाम के दाम भी चढ़े
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रिकॉर्ड वोटिंग से राजनीतिक पंडितों का बिगड़ा गणित, जातियों के साथ महिला मतदाताओं के रुझान से बदले समीकरण
इसके अलावा भाजपा, सपा और बसपा तीनों दलों ने अपने संगठन और समर्थकों की मदद से वोटरों को घर से निकालकर मतदान केंद्र तक लाने कार्ययोजना बना ली है। शनिवार को मतदान के दौरान इस पर मुख्य फोकस रखने की तैयारी है। फैजाबाद सीट के चारों विधानसभा क्षेत्रों में पिछले चुनाव की अपेक्षा कम हुए मतदान ने यहां के उम्मीदवारों के रणनीतिकारों को सजग कर दिया है। इनका मानना है कि यदि फैजाबाद के विस क्षेत्रों की तरह ही यहां भी मतदान प्रतिशत कम हुआ तो खेल बिगड़ सकता है।
इन सबके बीच यहां के वोटरों को इस बार के लोकसभा चुनाव में हैरान कर देने वाले घटनाक्रम देखने को मिले हैं। एक-दूसरे के प्रबल राजनीतिक विरोधी तकनीकी रूप से सपा विधायक और भाजपा के पूर्व विधायक इस बार भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में यहां पर चुनाव अभियान की कमान संभाले हुए हैं।
सपा विधायक ने यह काम पर्दे के पीछे से करते हुए अपने पिता और पत्नी को आगे कर रखा है तो भाजपा के पूर्व विधायक खुलकर चुनाव मैदान में सक्रिय हैं। इस सीट पर इस तरह का नजारा पहले कभी देखने को नहीं मिला।