फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Priyanka Gandhi speaks on Swati maliwal issue.

UP: प्रियंका गांधी ने स्वाति मालीवाल मामले पर दिया बयान, बोलीं - मैं हमेशा ही महिलाओं के साथ हूं

Thu, 16 May 2024 05:14 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 May 2024 05:14 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने स्वाति मालीवाल के मामले पर बयान दिया है। वहीं, उन्होंने अमेठी और रायबरेली दोनों ही सीटों पर कांग्रेस के जीतने का दावा किया है।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Priyanka Gandhi speaks on Swati maliwal issue.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्वाति मालीवाल से हिंसा मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसमें दो बाते हैं। पहला, अगर महिलाओं के साथ कुछ गलत होता है तो हम उनके साथ खड़े हैं। मैं हमेशा महिलाओं के साथ ही खड़ी रहती हूं चाहें वे किसी भी पार्टी की हों। दूसरा AAP आपस में चर्चा करेगी... वो आपस में निर्णय लेंगे। ये उन पर है। वहीं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस अमेठी और रायबरेली दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज कर रही है। जनता हमारे साथ है।

विज्ञापन


अब भाजपा खुद 400 पार का नारा नहीं दोहराती है
प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव की शुरुआत में भाजपा अबकी बार 400 पार... का नारा दोहराती थी पर अब वो ऐसा नहीं करते हैं। चार चरणों के चुनाव के बाद अब वो इसकी बात भी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री के चेहरे पर कहा कि जब मौका आएगा तो इसका भी निर्णय हो जाएगा। ये चुनाव महंगाई, बेरोजगारी, मध्यम वर्ग की दिक्कतों और किसानों के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। भाजपा के नेताओं को इन मुद्दों पर बात करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


पीएम मोदी के शब्दों पर हम कैसे भरोसा करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तुष्टिकरण के आरोप लगाने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि अभी वो कल ही कह रहे थे कि अगर वो इस तरह की बातें करते हैं तो सार्वजनिक जीवन में रहने के योग्य नहीं हैं। वो एक दिन कुछ कहते हैं, दूसरे दिन कुछ कहते हैं। हम उनकी बात का कैसे यकीन कर सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed