फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Priyanka Gandhi road show in Amethi.

Loksabha Election 2024: अमेठी में प्रियंका गांधी ने किया रोड शो, राहुल गांधी ने भी किया वादा

Sat, 18 May 2024 03:31 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 May 2024 03:31 PM IST
सार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव जिताने की अपील की है।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Priyanka Gandhi road show in Amethi.
अमेठी में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार की दोपहर में जायस में रोड शो किया।
विज्ञापन


जायस के सरकुलर रोड से शुरू हुआ रोड शो बस स्टाप तक पहुंचा। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर चुनाव जिताने की अपील की।

रोड शो के दौरान अमेठी से प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा प्रियंका गांधी के साथ वाहन पर मौजूद थे।

इसके पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अमेठी में जनसभा को संबोधित किया था।

राहुल गांधी ने कहा कि किशोरी लाल बीते 40 साल से अमेठी के लिए काम कर रहे हैं। अगर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो वो जो रायबरेली के लिए करेंगे वही विकास कार्य अमेठी के लिए भी करेंगे।

प्रियंका गांधी अमेठी में लगातार जनसभाएं और प्रचार अभियान चला रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed