{"_id":"6650335dab02540048093f55","slug":"loksabha-election-2024-polling-party-departs-for-booth-for-sixth-phase-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव का छठा चरण: श्रावस्ती व सुल्तानपुर सहित 14 सीटों पर होगा मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव का छठा चरण: श्रावस्ती व सुल्तानपुर सहित 14 सीटों पर होगा मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना
Fri, 24 May 2024 11:57 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 24 May 2024 11:57 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान कल होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई है। इस चरण में प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।
विज्ञापन
मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई हैं। इस चरण में प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर शनिवार को मतदान होगा।
विज्ञापन
श्रावस्ती लोकसभा सीट से जुड़ी तीन विधानसभा क्षेत्र में 25 मई को मतदान कराने के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई है। सदर, तुलसीपुर व गैसड़ी विधानसभा क्षेत्रों में 25 मई को 1260 बूथों पर वोटिंग कराई जाएगी। सभी पोलिंग पार्टियों को स्पोर्टस स्टेडियम में बस्ता, ईवीएम व वीवीपैट आदि चुनाव सामग्री देने के लिए टेंट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अंतिम दो चरणों में भाजपा के साथ संघ भी संभालेगा मोर्चा, आरक्षण खत्म करने के वार को कुंद करने की योजना
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अंतिम दो चरणों में भाजपा और सहयोगियों की भी असल परख, सात सीटें हैं खास
बड़ा परेड में जीपीएस से लैस 780 छोटे-बड़े वाहनों का इंतजाम किया गया है। चुनाव में 5040 और उप चुनाव में 626 कार्मिकों को लगाया गया है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई है। डीएम अरविंद सिंह व एसपी केशव कुमार ने भ्रमण करके जायजा लिया है।
वहीं, भिनगा और श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के लिए भी कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई है। सभी पोलिंग पार्टियों को कलेक्ट्रेट में ईवीएम व वीवीपैट सहित मतदान सामग्री देने की व्यवस्था की गई है। साथ ही पोलिंग पार्टियों को लाने ले जाने के लिए विकास भवन और एआरटीओ कार्यालय के पीछे खाली पड़े मैदान से 238 बसों का इंतजाम किया गया है।
चुनाव में कुल 3376 कार्मिकों को लगाया गया है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई है। डीएम कृतिका शर्मा व एसपी घनश्याम चौरसिया ने भ्रमण करके जायजा लिया है।
छठे चरण में इन 14 सीटों पर होगा मतदान:
सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही।