{"_id":"6650e76fd7643951eb085de4","slug":"loksabha-election-2024-one-and-half-lakh-policemen-deployed-in-sixth-phase-polling-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: छठे चरण के मतदान के लिए डेढ़ लाख सुरक्षाकर्मी तैनात, जिलों को भी दिया गया अतिरिक्त पुलिस बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छठे चरण के मतदान के लिए डेढ़ लाख सुरक्षाकर्मी तैनात, जिलों को भी दिया गया अतिरिक्त पुलिस बल
Sat, 25 May 2024 12:45 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 25 May 2024 12:45 AM IST
सार
डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि नेपाल सीमा पर सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती और बलरामपुर में 31 बैरियर लगाकर लगातार चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा चुनाव से संबंधित जिलों में 545 बैरियर और पूरे प्रदेश में 1,730 बैरियर के जरिए जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए डेढ़ लाख से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें 8,840 निरीक्षक व उपनिरीक्षक, 68,191 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 48,901 होमगार्ड, 49 कंपनी पीएसी और 229 सीएपीएफ को तैनात किया गया है। इसके अलावा फोर्स मल्टीप्लायर के रूप में 18,862 ग्राम चौकीदार और 443 पीआरडी जवान भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि इसके अलावा सभी जिलों में 230 कंपनी पीएसी बल, 8 कंपनी यूपीएसएसएफ, 3 कंपनी एसडीआरएफ, राजपत्रित अधिकारी और अन्य पुलिस बल कानून-व्यवस्था व अन्य सुरक्षा ड्यूटी के लिए तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नेपाल सीमा पर सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती और बलरामपुर में 31 बैरियर लगाकर लगातार चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा चुनाव से संबंधित जिलों में 545 बैरियर और पूरे प्रदेश में 1,730 बैरियर के जरिए जांच-पड़ताल की जा रही है। वहीं, सोशल मीडिया टीमों को भी सक्रिय रखा गया है।
विज्ञापन