{"_id":"664f39c890303f23910fe01b","slug":"loksabha-election-2024-home-minister-amit-shah-addressed-a-rally-in-ambedkar-nagar-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री अमित शाह बोले: देश की सुरक्षा को कमजोर करती हैं सपा-कांग्रेस, वो बारी-बारी से पांच पीएम बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री अमित शाह बोले: देश की सुरक्षा को कमजोर करती हैं सपा-कांग्रेस, वो बारी-बारी से पांच पीएम बनाएंगे
Thu, 23 May 2024 06:12 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 23 May 2024 06:12 PM IST
सार
गृहमंत्री अमित शाह ने अंबेडकरनगर में एक रैली को संबोधित किया और इस दौरान सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार आई तो ये लोग बारी-बारी से पांच पीएम बनाएंगे।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में गृहमंत्री अमित शाह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस और सपा को वोट देने का मतलब देश की सुरक्षा को कमजोर करना है। यह लोग वोट बैंक के लिए देश की सुरक्षा तक ताक पर रख देते हैं। अकबरपुर के शिवबाबा में खचाखच भरे मैदान पर बीजेपी प्रत्याशी रितेश पांडेय के पक्ष में बृहस्पतिवार को जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि गृहमंत्री ने सपा व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस व सपा ने 70 सालों से अयोध्या में राममंदिर बनना रोक रखा था। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे देश का सपना साकार हुआ है। यह चुनाव रामभक्तों पर गोली चलाने वालों तथा रामभक्तों के बीच है। अयोध्या में मंदिर बन जाने का जिक्र करते हुए कहा कि अब रामविरोधियों को सबक सिखा देना है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अनुप्रिया और राजा भैया की जुबानी जंग का असर मिर्जापुर तक, पटेल समाज को एकजुट करने की बढ़ी खींचतान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - फैजाबाद में कई अपनों ने ही नहीं दिया भाजपा का साथ, जैसे को तैसा की रणनीति पर हुआ काम
उन्होंने मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी व अखिलेश यादव निमंत्रण के बाद भी अयोध्या सिर्फ इसलिए नहीं गए क्योंकि इन्हें अपने घुसपैठियों वाले वोट बैंक की फिक्र थी। कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह पिछड़ों व अन्य वर्गों का हक मारकर मुस्लिमों को सौंप रही है। भाजपा पिछड़ों व दलितों के आरक्षण पर डाका नहीं पड़ने देगी।
गृहमंत्री ने कहा कि कांगेस के राज में पाकिस्तान से जब तब आतंकी आकर धमाका कर जाते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुरी व पुलवामा हमले के दस दिन बाद ही पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया किया गया। अमित शाह ने कहा कि घमंडिया गठबंधन में पीएम ही तय नहीं है। वहां पांच साल बारी बारी पीएम बनने की तैयारी है। ऐसे लोग पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब कैसे दे सकते हैं। जो खुद कमजोर होगा वह देश को मजबूती कैसे दे सकेगा। यह सब सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव है।
गृहमंत्री ने सोनिया, उद्धव, शरद पवार, ममता बनर्जी व स्टालिन का नाम लेते हुए कहा कि विपक्ष के ऐसे तमाम नेता सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाने की राजनीति कर रहे हैं। उन्हें बेटे, बेटी व दामाद को राजनीति में स्थापित करना है जबकि नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ लोगों की समृद्धि तय करने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा है। इसे हम सब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से भारत में वापस लाकर ही चैन लेंगे। सभा में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद चौधरी, प्रत्याशी रितेश पांडेय, एमएलसी हरिओम पांडेय, जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।