Barabanki: डिप्टी सीएम बोले, 'भाजपा के हाथ मजबूत करिए...ओवैसी, अखिलेश-राहुल भी करेंगे राम जी की जय जयकार'
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जो भी वादे किए उन्हें पूरा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि भाजपा की सरकार में लोगों को रोजगार दिया जाता है। देश का विकास किया जा रहा है। वोट बैंक की राजनीति नहीं हो रही है जबकि सपा सरकार में कट्टा बनाने की फैक्ट्री चलती थीं। गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जे किए जाते थे। सपा के गुंडे थाना तहसील और ब्लॉकों को चलाते थे। इनके खिलाफ कोई शिकायत लेकर जाता था तो उल्टे उसी पर ही कार्रवाई होती थी। डिप्टी सीएम मंगलवार को रामनगर विधानसभा क्षेत्र में महादेवा ऑडिटोरियम में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा और कांग्रेस धर्म के साथ खिलवाड़ कर रही हैं जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को देवता मानते हैं और उसकी पूजा करते हैं। मुख्तार अंसारी जैसे माफिया की मौत पर सपा के नेता फतिया पढ़ने जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के हाथों को मजबूत करिए तो वह दिन भी दूर नहीं जब राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ओवैसी भी रामजी की जय जयकार करेंगे।
ये भी पढ़ें - घातक केमिकल के आरोपों से घिरे मसाला उद्योग को 11 हजार करोड़ का नुकसान, यूपी को चार हजार करोड़ का झटका
ये भी पढ़ें - 13 सीटों पर कैसे रहे समीकरण, कहां रहा त्रिकोणीय मुकाबला, किन सीटों पर आमने-सामने की लड़ाई?
उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो देश की अर्थव्यवस्था विश्व में तीसरे स्थान पर होगी। पूरे संबोधन के दौरान उनके निशाने पर सपा व कांग्रेस गठबंधन रहा। उन्होंने कहा कि यह सपा, बसपा व कांग्रेस वाले हार का चौका लगा चुके हैं। पांचवीं हार के द्वार पर खड़े हैं। मोदी जी ने कहा था जो मैंने कहा वह किया है।
मोदी जी ने कहा है कि जितना वोट 2022 में मिला था 390 वोट हर बूथ पर ज्यादा लाना है। कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो पाकिस्तान की ओर से आतंकवादी प्रशिक्षित होकर आते थे। हमले करते थे। सेना के जवानों का सर काट कर ले जाते थे लेकिन जब से प्रधानमंत्री मोदी आए हैं तब से सर्जिकल स्ट्राइक होती है। इस मौके पर सांसद उपेंद्र सिंह रावत, एमएलसी अवनीश सिंह पटेल, अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी और जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.