फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Debt on BJP, Congress, BSP and SP candidates.

UP: 351 उम्मीदवारों में सिर्फ 21 पर ही 150 करोड़ रुपये बकाया, भाजपा प्रत्याशी पर सर्वाधिक 22 करोड़ की देनदारी

Wed, 29 May 2024 03:56 PM IST
ishwar ashish अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 May 2024 03:56 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के लिए घोषित किए गए उम्मीदवारों में से सिर्फ 21 पर ही 150 करोड़ रुपये का कर्ज है। सबसे बड़े कर्जदार कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह हैं।
 

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Debt on BJP, Congress, BSP and SP candidates.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव में खड़े यूपी के उम्मीदवारों में से 351 के ऊपर भारी कर्ज है। सबसे बड़े कर्जदार कैसरगंज के भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह हैं। उन पर 22.93 करोड़ रुपये का कर्जा है। वहीं कानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा प्रदेश में दूसरे सबसे बड़े कर्जदार हैं। उन पर 12.83 करोड़ रुपये का बोझ है। पिछले लोकसभा चुनाव में 377 प्रत्याशियों पर 388 करोड़ रुपये का कर्ज था।

विज्ञापन


इस बार चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे उम्मीदवारों में बड़ी संख्या में ऐसे हैं, जिनके ऊपर काफी कर्ज हैं। प्रत्येक चरण में सबसे ज्यादा देनदारी वाले शीर्ष तीन प्रत्याशियों की एडीआर द्वारा रिपोर्ट जारी की गई। सभी सातों चरण में सबसे ज्यादा देनदारी वाले शीर्ष 21 प्रत्याशियों में से भाजपा के नौ, सपा के पांच, बसपा के तीन, कांग्रेस के दो और इंडियन नेशनल लोकदल व फॉरवर्ड ब्लॉक का एक-एक उम्मीदवार है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पैर छुए... फिर पेंचकस से किया वार और कस दिया गला; रवि ने कहा था- जान से मार देना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'तुम ऐसा क्यों कर रहे हो अखिलेश... जो चाहिए वो ले लो, मुझे मत मारो'; कातिल का खुलासा


इन देनदारियों में गैर विवादित और विवादित दोनों ही देनदारियां शामिल हैं। पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार देनदारी की सूची में 26 प्रत्याशी कम हैं। यानी पिछले लोकसभा चुनाव में देनदारों की फेहरिस्त लंबी थी, जो इस बार घट गई है। किसी भी तरह की वित्तीय अनियमितता से बचने वाले प्रत्याशियों की संख्या में भी कमी आई है। विवादित देनदारी के मामले 10 से ज्यादा नहीं हैं। साफ है कि डिफॉल्टर पर आरबीआई की सख्ती का साफ असर दिखा है।

इस बार के चुनाव में शीर्ष 21 देनदारी वाले प्रत्याशियों में से भाजपा के नौ उम्मीदवारों पर 69.99 करोड़ रुपये बकाया हैं। सपा के पांच प्रत्याशियों पर 36.35 करोड़, बसपा के तीन प्रत्याशियों पर 16.72 करोड़, कांग्रेस के दो प्रत्याशियों पर 17.52 करोड़, आईएनडी पर 6.10 करोड़ और फॉरवर्ड ब्लॉक पर 4.61 करोड़ रुपये का कर्ज है।

सबसे ज्यादा देनदारी वाले भाजपा प्रत्याशी
करण भूषण सिंह कैसरगंज 22.93 करोड़
हेमामालिनी  मथुरा 7 करोड़
सतीश गौतम अलीगढ़ 4 करोड़
धर्मेंद्र कश्यप  आंवला 2.66 करोड़
जयप्रकाश हरदोई 5.25 करोड़
विनोद सोनकर कौशांबी 9.89 करोड़
साकेत मिश्रा  श्रावस्ती 8.47 करोड़
रीतेश पांडेय अंबडेकरनगर 5.97 करोड़
पंकज चौधरी महाराजगंज 3.82 करोड़

सबसे ज्यादा देनदारी वाले सपा प्रत्याशी
 
अक्षय यादव फिरोजाबाद 11.65 करोड़
आदित्य यादव बदायूं  2.37 करोड़
अन्नू टंडन उन्नाव   12.44 करोड़
राजीव राय घोसी   6.26 करोड़
रमेश चंद बिंद मिर्जापुर  3.63 करोड़

सर्वाधिक देनदारी वाले बसपा प्रत्याशी
 
दारा सिंह प्रजापति मुजफ्फरनगर 8 करोड़
माजिद अली  सहारनपुर 6.10 करोड़
देवव्रत त्यागी  मेरठ 2.62 करोड़

सर्वाधिक देनदारी वाले कांग्रेस प्रत्याशी
 
आलोक मिश्र कानपुर 12.83 करोड़
किशोरी लाल अमेठी 4.69 करोड़

सर्वाधिक देनदारी वाले आईएनडी प्रत्याशी
तसनीम बानो सहारनपुर  6.10 करोड़

सबसे ज्यादा देनदारी वाले फॉरवर्ड ब्लॉक प्रत्याशी
हाफिज अली बस्ती 4.61 करोड़ (नोट- कर्ज रुपये में )

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed