फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: CM Yogi Adityanath addressed a jansabha in Barabanki.

Barabanki: मुख्यमंत्री योगी बोले- जनता ने ठान लिया नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है

Mon, 13 May 2024 06:17 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 May 2024 06:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच हो रहा है। जनता नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना चाहती है।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: CM Yogi Adityanath addressed a jansabha in Barabanki.
बाराबंकी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकसभा का पूरा चुनाव राम भक्तों और रामद्रोहियों के बीच हो रहा है। राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं। जनता ने ठान लिया है कि रामभक्त नरेंद्र मोदी को ही एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाएंगे। सीएम योगी सोमवार को हैदरगढ़ के ग्राम्यांचल महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर जिन लोगों ने श्रद्धांजलि नहीं दी वह अभी कुछ दिन पहले एक माफिया के मरने पर आंसू बहाने गए थे। इन लोगों को बहन बेटियों से मतलब नहीं है। गरीब से मतलब नहीं है। यह लोग आतंकवादियों के ऊपर से मुकदमा वापस लेने वाले लोग हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अदिति सिंह की खामोशी से सियासी बेचैनी...भाजपा का थिंकटैंक भी परेशान; शाह की सभा में पहुंचीं लेकिन रहीं चुप
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - धनजंय सिंह: पत्नी के चुनाव से पीछे हटने की वजह अब आई सामने! सियासी गलियारों में ईडी को लेकर ये चर्चा


हिंदुत्व की आवाज बुलंद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और सपा के लोगों ने मुसलमानों को अनुसूचित जाति, ओबीसी के तहत आरक्षण देने का निर्णय लिया था। जिसका विरोध भाजपा ने किया। यह लोग दलित ओबीसी के हक को मुसलमान को सौंप देना चाहते थे।

सीएम ने राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी आज कहते हैं कि एक झटके में गरीबी हटा देंगे। 65 साल में कुछ नहीं कर पाए तो एक झटके में कैसे करेंगे। एक पत्रकार ने पूछा तो उन्होंने बताया कि हम लोगों की संपत्ति का सर्वे कराएंगे। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और सपा के गुंडे आपके पूर्वजों की संपत्ति और खून पसीने की कमाई छीनना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने बाराबंकी के लोगों को राम का पड़ोसी बताते हुए कहा कि जैसा विकास अयोध्या में हो रहा है वैसा महादेवा में भी होगा। इस मौके पर राज्य मंत्री सतीश शर्मा, सांसद उपेंद्र रावत, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed