फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: CEO press conference in Lucknow.

Loksaha Election 2024: 4704 शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त, 27 लाख को शांति भंग नोटिस

Fri, 10 May 2024 12:41 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 10 May 2024 12:41 AM IST
सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, 8 मई को 8.82 करोड़ की शराब, ड्रग व नगदी आदि जब्त की गई। इसमें 32.14 लाख रुपये नकद, 55.38 लाख रुपये की शराब, 26 लाख की ड्रग आदि है। 

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: CEO press conference in Lucknow.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि अभी तक 393 करोड़ की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं व नकदी आदि जब्त किये गये। 8 मई को 8.82 करोड़ की शराब, ड्रग व नगदी आदि जब्त की गई।

विज्ञापन


इसमें 32.14 लाख रुपये नकद, 55.38 लाख रुपये की शराब, 26 लाख की ड्रग आदि है। इसी तरह आठ मई तक अपराधिक व्यक्तियों के 536 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किए गए। 4704 लाइसेंसी शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त कर जमा कराए गए।
विज्ञापन


शांति भंग की आशंका में सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 27,10,950 लोगों को पाबन्द नोटिस भेजे गए। इनमें से 24,16,602 लोगों को पाबन्द किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा 8996 बिना लाइसेंसी शस्त्र, 9084 कारतूस, 3019.32 किलोग्राम विस्फोटक व 514 बम बरामद कर सीज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से कुल 1,48,52,256 प्रचार-प्रसार सामग्री हटाई गई। इसमें सार्वजनिक स्थानों से 91,30,890 तथा निजी स्थानों से 57,21,366 प्रचार-प्रसार सामग्री हटाई गई। अब तक वाहनों में बीकन लाइट, फ्लैग के दुरुपयोग के 1280 मामलों और लाउडस्पीकर एक्ट के उल्लंघन के 2195 मामलों में कार्यवाही की गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed