फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: candidates on Bahraich seat.

Loksabha Election: बहराइच सीट पर हैट्रिक की तैयारी में भाजपा, सपा की मोर्चेबंदी पहले से कहीं ज्यादा बेहतर

Sun, 14 Apr 2024 02:44 PM IST
ishwar ashish वीरेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला, बहराइच
वीरेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 Apr 2024 02:44 PM IST
सार

बहराइच लोकसभा सीट पर अभी बसपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा है। पार्टी किसी मुस्लिम चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी में है। सपा व भाजपा ने अभी तक मोर्चेबंदी कर दी है।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: candidates on Bahraich seat.
- फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

भाजपा ने लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बदलकर नए चेहरे पर दांव लगाया है। सपा ने भी इसी फार्मूले को आजमाया है। बसपा अभी तक प्रत्याशी ही घोषित नहीं कर सकी है। फिलहाल लगातार दो चुनाव में धमाकेदार जीत हासिल करने वाली भाजपा हैट्रिक की तैयारी में है, लेकिन गठबंधन की ओर से सपा की मोर्चेबंदी पहले से कहीं ज्यादा बेहतर है। ऐसे में चुनावी समर में रोमांचक संग्राम नजर आएगा। हार-जीत काफी हद तक बसपा के रुख पर भी निर्भर करेगा।

विज्ञापन


भाजपा ने सांसद अक्षयवरलाल गोंड के बेटे पर भरोसा जताते हुए डॉ. आनंद गोंड को प्रत्याशी बनाया है। इससे पूर्व भी भाजपा ने पिछले दो लोकसभा चुनावों में नए चेहरे पर दांव खेला था, हालांकि 2014 में जीतने वाली सवित्रिबाई फुले से पार्टी ने किनारा कर लिया था। इस कारण वह कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। ऐसे में भाजपा ने 2019 में अक्षयवरलाल गोंड को प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने भी पार्टी नेतृत्व के निर्णय को सही साबित करते हुए 1.28 लाख से अधिक मतों के अंतर से धमाकेदार जीत हासिल की थी। अब भाजपा ने 2024 के चुनाव में निवर्तमान सांसद के बेटे को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा ने सात उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, श्रावस्ती से बसपा सांसद को दिया टिकट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मनकापुर राजघराने में कुंवर विक्रम सिंह की असामयिक मौत... रात खाना खाकर सोने गए फिर उठे ही नहीं


मुस्लिम बहुल सीट पर सपा दो दशक से अपनी खोई जमीन तलाशने में जुटी हुई है। वर्ष 2004 में पहली बार सपा के कद्दावर नेता डॉ. वकार अहमद शाह की पत्नी रुआब सईदा ने चुनाव जीता था। इसके बाद सपा दो दशक से चुनाव में हांफती नजर आ रही है। हालांकि सपा ने भी इस बार नए चेहरे पर दांव लगाते हुए पूर्व विधायक रमेश गौतम को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, बसपा के रणनीतिकार मान रहे हैं कि पार्टी किसी मुस्लिम चेहरे को आगे बढ़ा सकती है। ऐसा हुआ तो चुनाव का रोमांच देखते ही बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed