फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: BJP has big challenges on Bahraich seat.

बहराइच लोकसभा सीट: भाजपा के लिए चुनौती बनीं सदर व मटेरा विधानसभा, मोदी लहर भी नहीं दिख रही

Fri, 19 Apr 2024 03:32 PM IST
ishwar ashish वीरेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला, बहराइच
वीरेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Fri, 19 Apr 2024 03:32 PM IST
सार

बहराइच लोकसभा सीट की में कई जगहों पर भाजपा के लिए चुनौतियां बड़ी हैं। इस बार भी भाजपा को मटेरा में कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: BJP has big challenges on Bahraich seat.
- फोटो : संवाद

विस्तार

इस बार लोकसभा चुनाव में बहराइच सीट पर भाजपा के लिए मटेरा व सदर विधानसभा चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मटेरा विधानसभा में मोदी लहर का जादू परवान नहीं चढ़ सका था। यहां से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में सदर की सीट पर भी भाजपा व सपा के बीच कांटे की टक्कर होने से इन दोनों विधानसभाओं को जीतना भाजपा के लिए आसान नहीं होगा। अभी तक बसपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। ऐसे में भाजपा के लिए 2024 का लोकसभा चुनाव किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

विज्ञापन


सपा बहराइच लोकसभा सुरक्षित सीट से पूर्व विधायक रमेश गौतम को नए चेहरे के रूप में पेश किया है। वहीं भाजपा ने भी हर बार की तरह इस चुनाव में अपने मौजूदा सांसद अक्षयवर लाल गोंड के स्थान पर उनके बेटे डॉ आनंद गोंड के चेहरे पर अपना दांव खेला है। तमाम कयासों के बावजूद बसपा यहां से अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर पाई है। जबकि बृहस्पतिवार से नामाकन प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बड़े-बड़े नेताओं को सभाओं में नसीब नहीं होती थीं कुर्सियां, यहां पढ़े- 1962 का एक वाक्या
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सोनिया गांधी के सामने दूसरे नंबर के लिए लड़े विरोधी दलों के सूरमा, प्रियंका की उम्मीदवारी पर लग रहे कयास


वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजों की बात करें, तो बीते चुनाव में भाजपा का मोदी कार्ड जिले की पांच विधानसभाओं में से महसी, नानपारा, पयागपुर व सदर में चला था। वहीं मटेरा विधानसभा के मतदाताओं ने मोदी कार्ड को नकारते हुए भाजपा को यहां से हरा दिया था। पांच विधानसभाओं में से सपा महज मटेरा विधानसभा ही जितने में कामयाब हुई थी। वहीं महसी, नानपारा व बलहा विधानसभा के मतदाताओं ने भाजपा को अपना व्यापक स्तर पर समर्थन देते हुए भाजपा प्रत्याशी को जिताया था।

बड़ी पार्टियों के सूरमाओं का चुनावों में प्रदर्शन
लोकसभा चुनाव 2014
- सोनिया गांधी/ कांग्रेस 526434
- अजय अग्रवाल/भाजपा 173721
- प्रवेश सिंह/बसपा 63633 (जमानत जब्त)

लोकसभा चुनाव 2019
- सोनिया गांधी/कांग्रेस 534918
- दिनेश सिंह/भाजपा 267740 
- अशोक मौर्या/एबीपी 9459 (जमानत जब्त) 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed