फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Akhilesh Yadav press conference after exit poll in Lucknow.

UP News: 'देश नकारात्मक ताकतों से आजाद होने जा रहा है', लोकसभा चुनाव परिणाम पर बोले अखिलेश यादव

Mon, 03 Jun 2024 03:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Jun 2024 03:25 PM IST
सार

4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित किया और मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल पर बयान जारी किया।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Akhilesh Yadav press conference after exit poll in Lucknow.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम घोषित होने से एक दिन पहले मीडिया को संबोधित करते हुए दावा किया कि 4 जून को देश नकारात्मक शक्तियों से आजाद होने जा रहा है। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल पर बयान दिया। मुद्दों के सहारे मोदी सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाए।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के झूठे राष्ट्रवाद ने देश को नुकसान पहुंचाया। सामाजिक रूप से देश का सौहार्द्र बिगाड़ा। भाईचारा खत्म किया। जाति से जाति और संप्रदाय से संप्रदायों को लड़वाया। संविधान द्वारा दिए गए आरक्षण को साजिशन खत्म करने की कोशिश की गई। बेरोजगारों से छल किया। पेपर लीक कराए। देश के लिए आगे बढ़कर लड़ने वालों के लिए अपने मंत्रियों से जानबूझकर अपशब्द कहलवाए। मणिपुर, हाथरस, महिला पहलवान, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार और सबसे खराब व्यवहार किए जाने का रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 ये भी पढ़ें - दिग्गजों की सीट पर ही हुआ कम मतदान, कई सीटों पर 40 फीसदी से ज्यादा मतदाता बूथों तक नहीं पहुंचे

ये भी पढ़ें - लखनऊ: नशे में धुत होकर चोरी करने गया चोर, सामान समेटा फिर सो गया, नींद खुली तो सामने पुलिस खड़ी थी


भाजपा ने आर्थिक रूप से इलेक्टोरल बॉन्ड का ऐतिहासिक भ्रष्टाचार किया। इसके जरिए पैसा कमाने के लिए मुनाफाखोरी को बढ़ावा दिया जिसने महंगाई को बढ़ाया। अपने फायदे के लिए भाजपा ने जनता पर महंगाई थोप दी। नोटबंदी से व्यापार चौपट कर दिया। भ्रष्ट जीएसटी से छोटे दुकानदार को मंदी का शिकार बना दिया। किसानों की जमीन हड़पनी चाही। काले कृषि कानून लाए। खाद की बोरी की चोरी की। लाभकारी मूल्य नहीं दिया। देश को अब तक की सबसे बड़ी बेरोजगारी में धकेल दिया। महंगाई से गरीब को और गरीब कर दिया। अमीरों के अरबों के लोन माफ कर दिए लेकिन किसानों का ऋण नहीं माफ किया। उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। ब्याज की दरें घटाकर मध्यमवर्ग की बचत को बेकार कर दिया।

बैंकों में तरह-तरह के चार्ज से लोगों का धन दीमक की तरह खा गए। बैंक लॉकरों के नाम पर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। नैतिक रूप से चंदे का पैसा तक खा गए। केयर के आगे पीएम के नाम का इस्तेमाल कर बाद में हिसाब देने से मना कर दिया। अपराधियों को शामिल करने उनके कृत्यों पर पर्दा डालने जैसे मणिपुर में अपने संघी साथियों द्वारा बेटियों के साथ अमानवीय व्यवहार में और बीएचयू में अभद्रता कांड में, खीरी किसान हत्याकांड में, हाथरस की बेटी से दुष्कर्म, हत्या व कानपुर देहात कांड में जहां मां-बेटी को झोपड़ी में जिंदा जलाकर मार डाला ऐसे अनगिनत उदाहरण भाजपा सरकार के हैं।

शारीरिक रूप से देखें तो भाजपा ने लोगों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ किया। भाजपा ने बिना जांचे परखे वैक्सीन लगवाई। कमीशन लेकर गलत दवाइयों को पास करके लोगों का जीवन खतरे में डाला। इसका सीधा असर जनता की सेहत पर पड़ेगा और लोगों की तंदुरुस्ती पर भी पड़ेगा। भाजपा पीढ़ियों पर प्रहार की दोषी भी है। भाजपा राज में महिलाओं में असुरक्षा का भाव घर कर गया। युवा बेरोजगारी से डिप्रेशन का शिकार हुए हैं। 

अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीतिक रूप से चंडीगढ़ में मेयर के चुनाव में कैमरे के सामने धांधली की। चुनी हुई सरकारें गिराई। खरीद-फरोख्त की नकारात्मक सियासत को जायज ठहराया। परिवारिक रूप से राजनीतिक फायदे के लिए परिवारों को लड़वा दिया। मानसिक रूप से भाजपा ने अपने ही समर्थकों को हिंसक बनाया। मॉब लिंचिंग को सही ठहराने की साजिश की। आपराधिक रूप से ऐसे लोगों को मंत्री पद दिया और बनाए भी रखा जिन लोगों ने किसानों की हत्या की। जो लोग महिलाओं पर अत्याचार व शोषण के दोषी हैं। न्यायालय तक में अपने लोग पिछले दरवाजे से सेट किए। न्यायाधीशों से खुलकर एक राजनीतिक विचारधारा के लिए बयान दिलवाए। यही काम विश्वविद्यालयों में किया। नौकरशाही में लेटरल एंट्री के बहाने धांधली की। योजना आयोग को खत्म किया। ईडी, सीबीआई, आईटी  को सरकार बनाने, बचाने और चलाने के लिए इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठे विकास के आंकड़ों से देश और दुनिया को छला। भाजपा के झूठे राष्ट्रवाद ने देश का नुकसान किया। भाजपा की भ्रष्ट नीतियां देश के भविष्य के लिए अक्षम व असमर्थ हैं। अब देश नकारात्मक ताकतों से आजाद होने जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed