Loksabha Election 2024: अखिलेश यादव बोले- भाजपा का अहंकार है 400 सीटें जीतने का नारा
अखिलेश यादव ने कहा कि चार चरणों का चुनाव बीतने के बाद भाजपा को एहसास हो गया है कि वो हार रहे हैं। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी भाजपा नेताओं की भाषा बदल गई है।
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र में शहर के छोटा परेड ग्राउंड में जनसभा कर भाजपा पर तंज कसा। कहा कि दस सालों में भाजपा वालों का झूठ उजागर हो चुका है। भाजपा का 400 पार का नारा उसका अहंकार है। नारे की गणित भी अब जनता के समझ में आ गई है। भाजपा का कहना है कि देश की 543 लोकसभा सीटों में 400 के पार के बाद जो 143 सीटें बच रही है वही जीतने जा रहे हैं। जबकि इस बार जनता इन्हें 140 सीटों के लिए तरसा देगी।
भाजपा झूठ बोलकर किसानों नौजवानों व बेरोजगारों को ठगने का काम करने वाली पार्टी है, जिसे जनता ने हटाने का मन बना लिया है। कहा कि भाजपा ने आरक्षण न देना पड़े इसलिए सारी नौकरियां संविदा पर कर दी हैं। सरकारी संस्थाओं को बेचकर प्राइवेट किया जा रहा है। देश का संविधान खतरे में है। बेरोजगारों को नौकरी न देनी पड़े इसलिए सारे पेपर लीक हो रहे हैं। चार चरणों के चुनाव के बाद प्रधानमंत्री मोदी से लेकर अन्य भाजपा नेताओं की भाषा बदल गई है। उन्हें चुनाव हारने का डर सताने लगा है। इसीलिए वह हिंदू, मुस्लिम और मंदिर की बात कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - बाबरी और संविधान पर अटके पक्ष-विपक्ष... तुकबंदी के सहारे अपने वादे-नारे जन-जन के दिमाग में बैठाने की कोशिश
ये भी पढ़ें - भाजपाई हुए मनोज पांडेय... विधायकी पर चुप्पी; सपा ने किया ये काम तो जा सकती है विधानसभा सदस्यता
उन्होंने सभा में मौजूद पुलिसकर्मियों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कहीं ऐसा न हो की अगली बार सरकार बनने पर उनकी नौकरी भी अग्निवीर की चार साल की नौकरी से भी कम तीन साल की कर दी जाए। सपा मुखिया ने भाजपा पर जमकर प्रहार किया।
उन्होंने कहा कि खाद की बोरी में चोरी हो रही है। भाजपा ने जिस व्यक्ति को नैनो यूरिया बनाने का काम दिया था वह भी देश छोड़कर भाग गया है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही खटाखट भाजपा के सारे नेता व पूंजीपती विदेश भाग जाएंगे। जनसभा में उन्होंने श्रावस्ती से सपा लोकसभा प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा तथा गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ रहे प्रत्याशी राकेश यादव का हाथ पकड़कर जनसभा में मौजूद लोगों से समर्थन की हामी भरवाई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.