फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loksabha Election 2024: Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi will address joint rally in Kanpur and kannauj.

UP: 10 मई को कन्नौज और कानपुर में सपा-कांग्रेस की संयुक्त जनसभा, राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संबोधित

Tue, 07 May 2024 03:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 May 2024 03:53 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी कन्नौज और कानपुर में संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित करेंगे। इसका एलान कर दिया गया है।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi will address joint rally in Kanpur and kannauj.
अखिलेश यादव व राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या और कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के बाद अब इंडिया गठबंधन ने अपने अगले कदम का एलान कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 10 मई को पहले कन्नौज और फिर कानपुर में संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित करेंगे। इस संबंध में कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


राहुल गांधी आने वाले शुक्रवार को अखिलेश यादव के समर्थन में कन्नौज में जनसभा को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुद्दे दरकिनार...शहजादे-शहंशाह और आरक्षण पर रार, पहले जोर-शोर से उठे ये मुद्दे, फिर जुबानी जंग पर बढ़ा जोर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी के रण को साधने के लिए दलों का सीक्रेट प्लान, भाजपा ने बदला पैटर्न; कांग्रेस की भी नए सिरे से रणनीति


इसके बाद दोनों नेता कानपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। कानपुर में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आलोक मिश्रा चुनावी मैदान में हैं।

यूपी में इंडिया गठबंधन के तहत सपा 62 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के बाद विपक्ष संभावित नफा-नुकसान का आकलन कर रहा था जिसके बाद अब राहुल-अखिलेश की संयुक्त जनसभा का एलान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed