{"_id":"5d741cb68ebc3e93d0283dc3","slug":"lokpal-will-be-appointed-to-help-aids-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"एड्स रोगियों की मदद के लिए लोकपाल की होगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एड्स रोगियों की मदद के लिए लोकपाल की होगी नियुक्ति
Sun, 08 Sep 2019 02:40 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 08 Sep 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में एड्स मरीजों को होने वाली समस्याओं के समाधान व उनकी मदद के लिए हर मंडल में लोकपाल नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए यूपी स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी ने शासन को पत्र लिखकर एक प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव पर मुख्य सचिव की मुहर लगने के बाद सभी मंडलों में एक-एक लोकपाल की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
लोकपाल एचआईवी संक्रमित लोगों को एंटी रेट्रोवायरल ट्रीटमेंट एआरटी सेंटर से जोडऩे में भी मदद करेंगे। यूपी स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के जनसंपर्क अधिकारी अनुज कुमार दीक्षित ने बताया कि एचआईवी एड्स एक्ट 2017 के तहत राज्य में नियम बनाए जा रहे हैं। इसमें हर मंडल में लोकपाल की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा गया है, जो एड्स रोगियों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एड्स संबंधी जानकारी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 1097 है। इस पर पीड़ित की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाता है। मगर इस नंबर पर देश भर से फोन आने की वजह से सभी समस्याओं का वर्गीकरण करना मुश्किल होता है। इसके मद्देनजर अधिकारियों के लिए एक पोर्टल बनाया गया है। इससे पीड़ितों को उनकी समस्या के हिसाब से संबंधित अधिकारी से उचित समाधान दिया जा सकेगा। जिससे एचआईवी पीड़ितों की काउंसलिंग कर उन्हें एआरटी सेंटर से जोडऩे में मदद मिलेगी।
विज्ञापन