फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lokpal himself arrived to investigate, police chased away the villagers who were creating a ruckus

Lucknow News: खुद लोकपाल पहुंचे जांच करने, शोरशराबा कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने खदेड़ा

Sun, 31 Aug 2025 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Lokpal himself arrived to investigate, police chased away the villagers who were creating a ruckus
जांच करने पहुंचे लोकपाल।
लखनऊ। विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत पर बीडीओ के जांच में असमर्थता जताने के बाद मामले की जांच खुद लोकपाल कर रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस फोर्स के साथ लोकपाल आरआर जैसवार ने गांव पहुंच कर जांच की। इस दौरान शोर मचा रहे लोगों को पुलिस ने वहां से डंडे फटकार कर भगा दिया। सोमवार को वह फिर जांच के लिए गांव जाएंगे।
विज्ञापन

सात मई 2025 को माल विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अउमऊ निवासी विशाल कुमार ने लोकपाल को शिकायती पत्र दिया था। इसमें ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की गई थी। लोकपाल ने शिकायती पत्र की प्रति भेजकर उसकी बिंदुवार जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश वहां की बीडीओ को दिए थे। बताया जाता है कि इस पर बीडीओ ने जांच का प्रयास भी किया, लेकिन वहां प्रधान पक्ष व शिकायतकर्ता आपस में विवाद करने लगे थे। इसके बाद बीडीओ ने गांव की स्थिति संवेदनशील बताते हुए जांच करने में असमर्थता जताने के साथ इसकी सूचना लोकपाल को भेज दी। इसे गंभीरता से लेते हुए लोकपाल ने स्वयं जांच का निर्णय लिया।
विज्ञापन

गांव में विवाद की स्थिति को ध्यान में रखते हुए वह पुलिस फोर्स के साथ शुक्रवार जांच के लिए दो अभियंताओं, दो ग्राम विकास अधिकारी और दो सहायक विकास अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधान और शिकायतकर्ता दोनों पक्षों से वार्ता की। कुछ स्थानों पर विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कुछ ग्रामीण शोरशराबा कर रहे थे, जिन्हें साथ मौजूद पुलिस बल ने खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकपाल आरआर जैसवार ने बताया कि शिकायत में शामिल कुछ बिंदुओं पर शुक्रवार को जांच हुई है। कुछ अन्य बिंदुओं पर सोमवार को फिर उनकी अगुवाई में टीम जांच के लिए पुलिस बल के साथ संबंधित गांव जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed