फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lokayokta name will not decide after long meeting

पांच घंटे चली बैठक, फिर भी लोकायुक्त पर सहमति नहीं

Wed, 16 Dec 2015 12:08 PM IST
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
lokayokta name will not decide after long meeting

नए लोकायुक्त के चयन को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में चयन समिति की पांच घंटे चली बैठक बेनतीजा रही। बैठक में किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन सकी। लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट के अल्टीमेटम का बुधवार को आखिरी दिन है।

विज्ञापन


सुबह चयन समिति की फिर बैठक होगी। इसके चलते बुधवार सुबह प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गई है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद लोकायुक्त के चयन को लेकर एकाएक गतिविधियां तेज हो गईं।
विज्ञापन


आनन-फानन में इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ को संदेश भेजकर चयन समिति की बैठक के लिए वक्त मुकर्रर करने का अनुरोध किया गया।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई थी खास बैठक

lokayokta name will not decide after long meeting

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार पर इस कदर दबाव बढ़ा कि मंगलवार सुबह नामों के पैनल के साथ प्रमुख सचिव न्याय व विधि परामर्शी को इलाहाबाद भेजा गया।

सरकार ने चीफ जस्टिस से पैनल के किसी नाम पर सहमति देने या शाम को चयन समिति की बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया था। चीफ जस्टिस ने किसी नाम पर सहमति देने के बजाय बैठक में शामिल होने का फैसला किया।

शाम छह बजे मुख्यमंत्री आवास पर चयन समिति की बैठक तय करके इसकी सूचना समिति के सदस्य नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य को दी गई। शाम छह बजे मुख्यमंत्री आवास पर चयन समिति की बैठक शुरू हुई जिसमें चीफ जस्टिस, नेता प्रतिपक्ष व मुख्य सचिव भी थे।

रात 11 बजे तक चली बैठक में कोई फैसला न हो पाने की वजह से बुधवार सुबह 9.30 बजे फिर चयन समिति की बैठक बुलाने का निर्णय हुआ।

बैठक पर लगी रहीं राजभवन की निगाहें

lokayokta name will not decide after long meeting

लोकायुक्त चयन के लिए चयन समिति की बैठक पर राजभवन की भी निगाहें लगी रहीं। समिति की सिफारिश भेजे जाने की संभावना के मद्देनजर राज्यपाल राम नाईक ने अपने अफसरों व जरूरी स्टाफ को रात तक राजभवन में रोके रखा। देर रात जानकारी दी गई कि कोई नाम तय नहीं हो सका, तो अधिकारी राजभवन से गए।

लोकायुक्त पद के लिए बैठक में 2011 के बाद सेवानिवृत्त हुए न्यायाधीशों के नाम पर चर्चा हुई।

चर्चा में खास नाम ये रहे

जस्टिस वीरेंद्र सिंह यादव, जस्टिस इम्तियाज मुर्तजा, जस्टिस अब्दुल मतीन, जस्टिस जकी उल्ला, जस्टिस संजय मिश्रा, जस्टिस विष्णु सहाय जस्टिस हेत सिंह यादव लोकायुक्त चयन समिति के सदस्य इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. डीवाई चंद्रचूड़, सीएम अखिलेश यादव, नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed