फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections: Suspense is over, Congress will contest on these 17 seats of UP, Congress gave one seat t

इंडिया गठबंधन: यूपी की इन 17 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, मप्र की एक सीट सपा को, अखिलेश जुड़ेंगे न्याय यात्रा से

Thu, 22 Feb 2024 12:14 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 22 Feb 2024 12:14 AM IST
सार

Lok Sabha Elections:कांग्रेस और सपा के बीच यूपी में गठबंधन हो गया है। कांग्रेस 80 में से 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने  मप्र की एक सीट सपा को दी है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Suspense is over, Congress will contest on these 17 seats of UP, Congress gave one seat t
अखिलेश यादव व राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा- कांग्रेस में गठबंधन को लेकर ऊहापोह की स्थिति को समाप्त करते हुए दोनों दल यूपी में साथ चुनाव लड़ने पर राजी हो गए हैं। दोनों दलों के नेताओं ने संयुक्त रूप से गठबंधन की औपचारिक घोषणा की। तय हुआ है कि कांग्रेस यूपी में अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, सहारनपुर सहित 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी। बाकी 63 सीटों पर उम्मीदवार समाजवादी पार्टी तय करेगी। इंडिया गठबंधन में शामिल अन्य किसी दल को सीट देने की जरूरत होगी तो वह समाजवादी पार्टी के कोटे से दी जाएगी। मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट पर सपा उम्मीदवार उतारेगी। अन्य सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार को सपा मदद करेगी।

विज्ञापन


बुधवार को सपा और कांग्रेस की ओर से संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने गठबंधन की घोषणा की। दावा किया कि वे देश व संविधान बचाने के लिए एकमंच पर आए हैं। मिलकर भाजपा को रोकेंगे। अविनाश पांडेय ने कहा कि कई दौर की बातचीत के बाद सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ है। प्रदेश की 80 में कांग्रेस 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी। अन्य सीट पर सपा लड़ेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि गठबंधन मजबूती से जीतेगा। हमारी रणनीति संयुक्त होगी। सपा के राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यूपी से भारत को बचाने का संदेश जा रहा है। यूपी से ही 2024 में भाजपा सत्ता से जाएगी। भाजपा के अन्याय के शिकार लोगों को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन का सपना साकार होगा।
विज्ञापन


खजुराहो सीट पर सपा लड़ेगी
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन पर पूरे देश की निगाह लगी थी। जनता के मांग के मुताबिक सपा और कांग्रेस में गठबंधन हुआ है। मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट पर सपा उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। बाकी सीटों पर समाजवादी पार्टी कांग्रेस का समर्थन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में इन 17 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस
रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, मथुरा, गाजियाबाद, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया। सूत्रों का कहना है कि लखीमपुर खीरी और श्रावस्ती सीट भी कांग्रेस मांग रही है, लेकिन सपा ने इनकार कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया कि कांग्रेस चुनाव कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे। जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। दूसरी तरफ राजेंद्र चौधरी ने बताया कि वाराणसी सीट पर सपा ने पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अब गठबंधन के बाद सपा अपने उम्मीदवार का नाम वापस ले लेगी।

कांग्रेस की यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि उम्मीद है कि 24 को मुरादाबाद से शुरू होने वाली दूसरे चरण की यात्रा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पहले सपा अध्यक्ष ने अमेठी- रायबरेली में यात्रा में शामिल होने की सहमति दी थी। किसी कारणवश वह शामिल नहीं हुए। दूसरे चरण की यात्रा के लिए उन्हें फिर से निमंत्रण दिया जा रहा है। उम्मीद है कि वह यात्रा में शामिल होंगे।


छोटे दलों की गुंजाइश
इंडिया गठबंधन से जुड़े विभिन्न दलों के सवाल पर अविनाश पांडेय ने कहा कि 63 सीटें सपा के पास है। अभी सिर्फ कांग्रेस की सीट की घोषणा हुई है। उसे 17 सीटें मिली हैं। इंडिया गठबंधन में सभी दलों का स्वागत है। आजाद समाज पार्टी को सीट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस भी दल को सीट देने की जरूरत होगी, उस पर सपा अध्यक्ष फैसला लेंगे। रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के सवाल को वह टाल गए। कहा कि संसदीय बोर्ड की बैठक में तय किया जाएगा कि किस सीट पर कौन उम्मीदवार होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed