{"_id":"6608eb90b61e41af02048b08","slug":"lok-sabha-elections-pallavi-patel-will-contest-elections-in-up-with-owaisi-s-party-formal-announcement-will-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: ओवैसी की पार्टी के साथ मिलकर यूपी में चुनाव लड़ेंगी पल्लवी पटेल, आज होगी औपचारिक घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: ओवैसी की पार्टी के साथ मिलकर यूपी में चुनाव लड़ेंगी पल्लवी पटेल, आज होगी औपचारिक घोषणा
Sun, 31 Mar 2024 11:06 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 31 Mar 2024 11:06 AM IST
सार
Pallavi Patel: अखिलेश यादव से अलग होने के बाद पल्लवी पटेल असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रही हैं। सीटों के बंटवारे के लिए आज ओवैसी लखनऊ में होंगे।
विज्ञापन
Pallavi Patel, Asaduddin Owaisi
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिलेश यादव के साथ सीटों पर हुई असहमति के बाद अपना दल कमेरावादी आने वाले लोकसभा चुनाव में एआईएमआईएम के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। आज दोपहर लखनऊ में होने वाली प्रेस वार्ता में इस पर औपचारिक मुहर लगेगी। बीच में ऐसी खबरें भी आईं थी कि पल्लवी पटेल की मायावती के साथ बातचीत चल रही है और वह बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी। पर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
इस गठबंधन की औपचारिक घोषणा आज लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और पल्लवी पटेल की संयुक्त प्रेसवार्ता में की जाएगी। इस गठबंधन के द्वारा यूपी की दो दर्जन से अधिक सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
तीन दिन पहले पल्लवी पटेल ने हैदराबाद में ओवैसी से मुलाकात की थी। आज इस गठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए ओवैसी लखनऊ आ रहे हैं। संभव है कि आज ही कुछ सीटों का एलान भी हो जाए।
विज्ञापन