फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections: NDA or India... New faces will win on 17 seats

Lok Sabha Elections : एनडीए या इंडिया... 17 सीटों पर जीतेंगे नए चेहरे, अरुण गोविल से अरविंद राजभर तक के नाम

Wed, 29 May 2024 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 May 2024 05:52 AM IST
सार

ऐसे में जीत का सेहरा चाहे जिसके सिर सजे, जीतने वाला संसद में पहली बार कदम रखेगा।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: NDA or India... New faces will win on 17 seats
भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल, अभिनेत्री दीपिका चिखलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 17 सीटों पर एनडीए और इंडी गठबंधन ने नए चेहरों पर दांव लगाया है। ऐसे में जीत का सेहरा चाहे जिसके सिर सजे, जीतने वाला संसद में पहली बार कदम रखेगा।

विज्ञापन


भाजपा ने इस बार कुल 17 सांसदों के टिकट काटे। इनमें से 13 सीटों पर नए चेहरों पर दांव लगाया है। इनमें से कई सीटों पर टिकट कटने वाले सांसदों के पुत्रों को टिकट दिया गया है, जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि कुछ सीटों पर दूसरे नए चेहरों या प्रदेश सरकार में मंत्री व पार्टी के विधायकों को मौका दिया गया है। इसमें वह दो सीटें भी शामिल हैं, जो एनडीए की सदस्य रालोद और सुभासपा के खाते में हैं।
विज्ञापन


रालोद के हिस्से में गई बागपत सीट पर राजग उम्मीदवार के तौर पर राजकुमार सांगवान मैदान में हैं, तो उनके मुकाबले सपा ने अमरपाल शर्मा को उतारा है। दोनों पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह घोसी सीट सुभासपा के खाते में है। यहां सुभासपा अध्यक्ष के बेटे अरविंद राजभर राजग के उम्मीदवार हैं। उनके सामने सपा के राजीव राय ताल ठोक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीट पर भी पक्ष और विपक्ष के दोनों उम्मीदवार पहली बार चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। प्रदेश की 80 में से 17 सीटें ऐसी हैं, जिनपर पक्ष और विपक्ष, दोनों ने नए चेहरे उतारे हैं। ऐसे में यह तय है कि जंग में बाजी चाहे जिसके हाथ लगे, लेकिन वह संसद में पहली बार कदम रखेगा।

इन सीटों पर एनडीए-इंडिया ने उतारे नए चेहरे

  • मेरठ : अरुण गोविल, भाजपा/ सुनीता वर्मा (सपा)
  • बिजनौर : चंदन चौहान, रालोद/ दीपक सैनी, सपा
  • नगीना : ओम कुमार, भाजपा/ मनोज कुमार, सपा
  • हाथरस : अनूप वाल्मीकि, भाजपा/ जसबीर वाल्मीकि, सपा
  • कानपुर : रमेश अवस्थी, भाजपा/ आलोक मिश्रा, कांग्रेस
  • बदायूं : दुर्विजय सिंह शाक्य, भाजपा/ आदित्य यादव, सपा
  • घोसी : अरविंद राजभर, सुभासपा/ राजीव राय, सपा
  • बाराबंकी : राजरानी रावत, भाजपा/ तनुज पुनिया, कांग्रेस
  • गाजियाबाद : अतुल गर्ग, भाजपा/ डाॅली शर्मा (कांग्रेस)
  • कैसरगंज : करण भूषण सिंह, भाजपा/ भगत राम मिश्रा, सपा
  • प्रयागराज : नीरज त्रिपाठी, भाजपा/ उज्ज्वल रमण सिंह, सपा
  • फूलपुर : प्रवीण पटेल, भाजपा/ अमरनाथ मौर्य, सपा
  • बहराइच : आनंद गोंड, भाजपा/ रमेश गौतम, सपा
  • देवरिया : प्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा/ अखिलेश प्रताप सिंह, कांग्रेस
  • जौनपुर : कृपाशंकर सिंह, भाजपा/ बाबू सिंह कुशवाहा, सपा
  • बागपत : राजकुमार सांगवान, रालोद/ अमरपाल शर्मा, सपा
  • भदोही : डॉ. विनोद बिंद, भाजपा/ ललितेश पति त्रिपाठी, टीएमसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed