{"_id":"6558eca52b3c36b55d088875","slug":"lok-sabha-elections-india-s-meeting-to-be-held-after-the-election-results-of-five-states-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव : पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद होगी इंडिया गठबंधन की बैठक, साझा घोषणापत्र पर करेंगे चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव : पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद होगी इंडिया गठबंधन की बैठक, साझा घोषणापत्र पर करेंगे चर्चा
Sun, 19 Nov 2023 07:41 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 19 Nov 2023 07:41 AM IST
सार
तीन दिसंबर को पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे आ जाएंगे। इसके बाद दिसंबर में ही इंडिया के सभी घटक दलों के बड़े नेता किसी एक राज्य में बैठेंगे। अभी यह तय नहीं है कि यह राज्य कौन सा होगा। नतीजे आने के बाद ही स्थान तय होगा।
विज्ञापन
इंडिया गठबंधन की बैठक में विपक्ष के नेता।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद दिसंबर में विपक्षी समावेशी गठबंधन इंडिया की बैठक होगी। इसमें न्यूनतम साझा घोषणापत्र पर सभी दलों से प्रस्ताव लिए जाएंगे। जिन मुद्दों पर सहमति बनेगी, उन्हें शामिल करते हुए इंडिया गठबंधन अपना घोषणापत्र जारी करेगा।
विज्ञापन
तीन दिसंबर को पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे आ जाएंगे। इसके बाद दिसंबर में ही इंडिया के सभी घटक दलों के बड़े नेता किसी एक राज्य में बैठेंगे। अभी यह तय नहीं है कि यह राज्य कौन सा होगा। नतीजे आने के बाद ही स्थान तय होगा।
विज्ञापन
इंडिया सूत्रों के मुताबिक, इस बार न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर मंथन होगा। इन मुद्दों में जातीय जनगणना सबसे ऊपर होगी। इसके अलावा रोजगार और आय गारंटी से संबंधित प्रस्ताव भी शामिल किए जाएंगे। अधिकांश मुद्दे राष्ट्रीय होंगे, लेकिन राज्य स्तर के प्रमुख मुद्दों को भी शामिल किया जाएगा, जिनकी लंबे समय से मांग की जा रही हो। इसके अलावा राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न विषयों पर भी इंडिया गठबंधन अपनी स्पष्ट राय रखेगा।
विज्ञापन
राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, इस बारे में समन्वय समिति में शामिल नेताओं के बीच बातचीत शुरू हो गई है। घटक दलों की बैठक से पहले समन्वय समिति न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर होमवर्क करेगी। उसके बाद ही इन प्रस्तावों को मुख्य बैठक में रखा जाएगा।