{"_id":"65e3518de3d324ff560bbed8","slug":"lok-sabha-elections-first-list-of-congress-candidates-will-come-next-week-party-is-demanding-two-more-seats-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: अगले सप्ताह आएगी कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची, सपा से दो सीटें और मांग रही है पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: अगले सप्ताह आएगी कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची, सपा से दो सीटें और मांग रही है पार्टी
Sun, 03 Mar 2024 08:22 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 03 Mar 2024 08:22 AM IST
सार
Lok Sabha elections: लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने यूपी की 51 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। अगले सप्ताह कांग्रेस की सूची आ सकती है। कांग्रेस इंडिया गठबंधन में सपा से दो और सीटें चाह रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के 17 उम्मीदवारों की सूची अगले सप्ताह आने की उम्मीद है। सोमवार या मंगलवार को कांग्रेस संसदीय बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें प्रदेश से भेजी गई सूची पर मुहर लगेगी। इसके बाद उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
गठबंधन के तहत कांग्रेस को रायबरेली, अमेठी, सीतापुर, बाराबंकी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, मथुरा, गाजियाबाद और देवरिया सीट दी गई है। कांग्रेस चाह रही है कि उसे लखीमपुर खीरी और श्रावस्ती की सीट भी दी जाए। इसके लिए वह सपा से निरंतर मांग भी कर रही है, लेकिन शनिवार शाम तक सपा यह दोनों सीटें देने को तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
गांधी परिवार के लिए पहचान बनी रायबरेली और अमेठी सीट पर उम्मीदवार के नाम पर अभी संशय बना हुआ है। बदली हुई सियासी परिस्थितियों में इन दोनों सीटों पर गांधी परिवार से उम्मीदवार आने की संभावना कम है। ऐसे में अमेठी से ब्राह्मण और रायबरेली से दलित उम्मीदवार पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
इसी तरह वाराणसी, सीतापुर, झांसी, अमरोहा, सहारनपुर सहित कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम करीब-करीब तय हैं। अन्य सीटों पर दो से तीन नामों पर विचार चल रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि प्रदेश से उम्मीदवारों के नाम, वोटबैंक की स्थिति आदि का विवरण भेजा गया है। कांग्रेस संसदीय बोर्ड की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगने के बाद सूची सार्वजनिक होगी।